Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, तुरंत निकाल कर फेंके वरना घर हो जाता है कंगाल
Vastu Tips For Bedroom: क्या आप जानते हैं की बेडरूम में कुछ चीज आपको नहीं रखनी चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है और इसका आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी चीज हैं जिन्हें आपको अपने बेडरूम से तुरंत हटा कर देना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम हमारे घर का एक अहम हिस्सा होता है जहां हम आराम करते हैं और दिन भर की थकान को दूर करते हैं। बेडरूम में हम जीवन के सुकून भरे पलों को अपने परिवार के साथ बिताते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की बेडरूम में कुछ चीज आपको नहीं रखनी चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है और इसका आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी चीज हैं जिन्हें आपको अपने बेडरूम से तुरंत हटा कर देना चाहिए।
देवी-देवताओं की मूर्तियां: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में देवी-देवताओं की मूर्तियां रखना सही नहीं माना जाता है। यह आराम के लिए जगह होती है और मूर्तियों को पूजा स्थल में ही रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है।
धार्मिक किताबें: धार्मिक किताबों को भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गीता, कुरान, बाइबल जैसी धार्मिक किताबें हमें आदर और सम्मान के साथ पूजा स्थल या मंदिर में ही रखनी चाहिए। बेडरूम में इन्हें रखना इनका अपमान माना जाता है।
पूर्वजों की तस्वीरें: कुछ लोग अपने बेडरूम में अपने पूर्वजों की तस्वीरें लगाते हैं जो कि अब इस दुनिया में नहीं है। मृतकों की तस्वीर बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। मृतक व्यक्ति की तस्वीर को सम्मानजनक स्थान पर रखना चाहिए जैसे- पूजा स्थल ताकि घर का माहौल सकारात्मक बना रहे।
Advertisement
झाड़ू: वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू का संबंध सफाई से होता है लेकिन इसे घर के मुख्य स्थान से बाहर रखना चाहिए। अगर आप झाड़ू को बेडरूम में रखते हैं तो आपके घर में धन की कमी का कारण बन सकती है। इसलिए इसे बेडरूम से बाहर ही रखें।
कैंची या धारदार चीज: वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कैंची अन्य धारदार चीज नहीं रखनी चाहिए, यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जो घर में तनाव और झगड़े का कारण बन सकती हैं। इसलिए अगर आप घर में शांति चाहते हैं तो इन चीजों को अन्य स्थानों पर रखें बेडरूम में नहीं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।