अपडेटेड 4 November 2025 at 21:52 IST
Vastu Tips For Gifts: तोहफे में इन 4 चीजों को गलती से भी न करें गिफ्ट, वरना रिश्ते में पड़ जाएगी दरार
Vastu Tips For Good Relationship: गिफ्ट देना एक खूबसूरत परंपरा है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप इसे और भी शुभ बना सकते हैं। अगली बार जब आप किसी को गिफ्ट दें, तो वास्तु के इन नियमों को जरूर ध्यान में रखें ताकि आपके रिश्तों में हमेशा प्यार बना रहे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

किसी को गिफ्ट देना प्यार और अपनापन जताने का सबसे सुंदर तरीका होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज तोहफे में देना शुभ नहीं माना जाता है। कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जो सामने वाले को देने से रिश्तों में दरार, तनाव या दुर्भाग्य भी आ सकता है। अगर आप भी किसी खास को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें किन चीजों को देना अशुभ माना गया है। ज्योतिष सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किन 4 चीजों को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए -
शीशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शीशा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसे गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि यह रिश्तों में तनाव और मतभेद ला सकता है। माना जाता है कि अगर आप किसी को शीशा गिफ्ट करते हैं तो आपके और उसके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और आपसी तालमेल बिगड़ सकता है।
घड़ी
कई लोग समय की प्रतीक मानी जाने वाली घड़ी को गिफ्ट में देना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में यह अशुभ मानी गई है। माना जाता है कि घड़ी देने से आपके और गिफ्ट पाने वाले व्यक्ति के रिश्ते में समय के साथ दूरी आ सकती है। साथ ही यह जीवन में रुकावटें और देरी का कारण भी बनती है।
परफ्यूम
परफ्यूम देखने में भले ही एक खूबसूरत और महंगा गिफ्ट लगे, लेकिन वास्तु के अनुसार इसे देना या लेना शुभ नहीं होता है। कहा जाता है कि परफ्यूम रिश्तों में कड़वाहट लाता है और व्यक्ति के भाग्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। यह गिफ्ट कई बार रिश्ते की “मीठी खुशबू” को फीका कर देता है।
Advertisement
रूमाल
रूमाल को वास्तु में दुख और आंसुओं का प्रतीक माना गया है। इसलिए किसी को रूमाल गिफ्ट में देना रिश्ते में उदासी या गलतफहमियां ला सकता है। यह गिफ्ट अनजाने में नकारात्मकता और भावनात्मक तनाव बढ़ा सकता है।
क्या दें शुभ गिफ्ट?
अगर आप किसी को कुछ अच्छा और शुभ देना चाहते हैं, तो वास्तु के अनुसार सिल्वर आइटम्स, मूर्तियां, पौधे (जैसे मनी प्लांट, बांस का पौधा), या किताबें गिफ्ट में देना बहुत शुभ माना जाता है। ये न केवल रिश्ते को मजबूत करते हैं बल्कि घर में सकारात्मकता और समृद्धि भी लाते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 4 November 2025 at 21:52 IST