अपडेटेड 8 August 2024 at 18:53 IST

Tulsi: तुलसी के पत्ते को चबाना क्यों नहीं चाहिए? जानें तुलसी का सेवन कैसे करें?

is chewing tulsi harmful? क्या तुलसी के पत्ते चबाना हानिकारक है? तुलसी लेने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जानें इसके बारे में...

Tulsi
तुलसी के पत्ते को चबाना क्यों नहीं चाहिए? | Image: Pixabay

Can we eat tulsi leaves by chewing? तुलसी की पत्तियां धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेहद ही पवित्र होती हैं। वहीं अगर सेहत के लिहाज से देखा जाए तो यह पत्तियां शरीर की कई समस्या भी दूर कर सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की पत्तियों को दांतों से नहीं चबाना चाहिए। जी हां, ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि क्यों तुलसी की पत्तियों को दांतों से नहीं चबाते और इसे खाने का सही तरीका क्या है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी की पत्तियों को खाने का सही तरीका क्या है और इसे क्यों नहीं चबाते। पढ़ते हैं आगे… 

तुलसी क्यों नहीं चबानी चाहिए? (Is it OK to chew basil leaves?)

बता दें कि व्यक्ति को तुलसी की पत्तियां चबाकर नहीं खानी चाहिए। इन पत्तियों के अंदर पारा ( Mercury) पाया मौजूद होता है जो आपके दांतों को खराब कर सकता है। ऐसे में इन पत्तियों को चबाने से आपके मुंह के अंदर मरकरी आता है जो दातों के एनिमल यानी बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों में एसिडिक भी होता है जो दांत कमजोर कर सकता है। ऐसे में आप तुलसी की पत्तियों का चबाकर सेवन न करें। 

हमें तुलसी का सेवन कैसे करना चाहिए? (how to eat tulsi leaves in hindi)

तुलसी के पत्ते को खाने के लिए आप तुलसी की चाय या इसका काढ़ा पी सकते हैं। यह दोनों ही सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। वहीं अगर आप चाहें तो डायरेक्ट भी तुलसी की पत्तियों को निगल सकते हैं। ऐसा करने से सेहत को कोई भी नुकसान नहीं होता। इसके अलावा आप तुलसी के पत्तों का सेवन शहद के साथ कर सकते हैं। वही तुलसी को उबालकर पीने से भी सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। तुलसी के पत्तों के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल कफ को बाहर निकालने में आपका काम आ सकते हैं बल्कि तुलसी के पत्तों के सेवन से गले में दर्द, शरीर में दर्द, जुकाम, कफ, खांसी, सर्दी आदि को भी दूर किया जा सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Knee: घुटने की ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? कुछ उपाय आएंगे काम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 18:53 IST