अपडेटेड 19 July 2024 at 19:57 IST

Tulsi Face Pack: चेहरे पर लगाएं तुलसी के पत्ते का लेप, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

How to make a tulsi face pack? यदि चेहरे पर तुलसी के पत्तों का लेप लगाया जाए तो इससे त्वचा की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में...

Tulsi Face Pack
चेहरे पर लगाएं तुलसी के पत्ते का लेप | Image: freepik

Can we apply tulsi directly on face? तुलसी के पत्ते सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी के पत्ते का लेप यदि त्वचा पर लगाया जाए तो इससे कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जी हांं तुलसी के पत्तों के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल चेहरे के लिए उपयोगी होते हैं बल्कि त्वचा के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं। 

ऐसे में आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी के पत्तों का लेप यदि त्वचा पर लगाया जाए तो इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

चेहरे पर लगे तुलसी के पत्ते के लेप के फायदे

  1. बता दें कि तुलसी के पत्तों के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो न केवल नेचुरल ग्लो ला सकते हैं बल्कि त्वचा का निखार भी बरकरार रख सकते हैं। 
  2. यदि आप झाइयों को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप तुलसी के पत्तों को पीसकर अपनी त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  3. जो लोग दाग धब्बों से परेशान हैं उन्हें बता दें कि यदि तुलसी के पत्ते का लेप चेहरे पर लगाया जाए तो इससे न केवल दाग धब्बे दूर हो सकते हैं बल्कि स्किन को भी सॉफ्ट बनाया जा सकता है। 
  4. यदि आप अपनी झुर्रियों को कम करना चाहते हैं तो आप अपनी त्वचा पर तुलसी के पत्तों का लेप लगा सकते हैं। इससे फायदा मिल सकता है। 

कैसे लगाएं इस पत्ते का लेप?

तुलसी के पत्ते का लेप लगाने के लिए आप सबसे पहले तुलसी के पत्तों को पीस लें और उसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। अब आप हल्दी और दही मिलाकर 20 से 25 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। आप चाहें तो डायरेक्ट भी अपनी त्वचा पर तुलसी के पत्तों का लेप लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Hair Care: बरसात में भूलकर भी बालों में न लगाएं ये तेल, हो सकती है रूसी

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 July 2024 at 19:57 IST