अपडेटेड 16 July 2024 at 15:51 IST

Hair Care: बरसात में भूलकर भी बालों में न लगाएं ये तेल, बढ़ सकता है डैंड्रफ

Does olive oil have side effects? बालों पर जैतून का तेल लगाया जाए तो इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं उनके बारे में...

hair oiling
जैतून का तेल बालों को पहुंचा सकता है नुकसान | Image: Freepik

Disadvantages of olive oil on hair in hindi: बालों के लिए जैतून का तेल अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैतून के तेल के नुकसान भी हैं जो बालों पर लगाने के बाद नजर आ सकते हैं। खासतौर पर बरसात में ये लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को बालों पर जैतून का तेल लगाने के नुकसान के बारे में भी पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालों पर जैतून का तेल लगाने से बालों को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

बालों में जैतून का तेल लगाने के नुकसान (Why is olive oil bad for your hair?)

  • बारिश के मौसम में हमारे आसपास ठंडक हो जाती है। ऐसे में यदि जैतून का तेल लगाया जाए तो इससे समस्या हो सकती है। क्योंकि जैतून का तेल ठंडा और भारी होता है ऐसे में इसके सेवन से सर्दी की समस्या पैदा हो सकती है। 
  • यदि बालों पर जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जाए तो इससे फंगल इन्फेक्शन की समस्या भी हो सकती है। जी हां, बता दें कि जैतून का तेल भारी होता है जो आपकी जड़ों में जम सकता है और फंगल इन्फेक्शन की समस्या को पैदा कर सकता है। 
  • जैसा कि हमने पहले भी बताया जैतून का तेल भारी होता है। ऐसे में अगर आप इसे साफ करने के लिए हार्श शैंपू का इस्तेमाल करते हैं तो बाल अच्छे होने की वजह और टूट सकते हैं। ऐसे में जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। 
  • यदि बरसात के मौसम में जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जाए तो डैंड्रफ की समस्या पर सामना करना पड़ सकता है। 
  • जैतून के तेल के इस्तेमाल से जड़ों में एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ये खुजली, जलन और लालिमा की समस्या पैदा कर सकता है। 

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि जैतून का तेल बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

ये भी पढ़ें - Lips Care Tips: अगर गुलाबी होंठ चाहिए तो रात को लिप्स पर लगाएं ये तेल

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 July 2024 at 15:51 IST