अपडेटेड 15 July 2024 at 20:06 IST

Lips Care Tips: अगर गुलाबी होंठ चाहिए तो रात को लिप्स पर लगाएं ये तेल, कालापन हो जाएगा गायब

How to use castor oil on lips: यदि आप रात को सोने से पहले अपने होठों पर कैस्टर ऑयल लगाते हैं तो इससे फायदे हो सकते हैं। जानते हैं इन फायदों के बारे में…

lips
मानसून में कैसे रखें होठों का ख्याल? | Image: Freepik

Castor Oil on Lips overnight benefits: हर लड़की अपने होंठ पिंक और आकर्षक चाहती है। ऐसे में वह अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए ना जानें कौन-कौन से तरीकों को अपनाती है। लेकिन बता दें कि यदि रात को सोने से पहले अपने होठों पर कैस्टर ऑयल लगाया जाए तो इससे आप अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। जी हां, कैस्टर ऑयल के अंदर ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो न केवल होंठों के आसपास के कालेपन को दूर कर सकते हैं बल्कि आपके होंठों को गुलाबी भी बना सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि रात को सोने से पहले अपने होंठों पर कैस्टर ऑयल लगाया जाए तो इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

होंठों पर तेल लगाने के फायदे (Is castor oil good for lip lines?)

  • होंठों पर कैस्टर ऑयल लगाया जाए तो इससे न केवल डेड स्किन को साफ किया जा सकता है बल्कि होंठों की अगर रूखी स्किन है तो इस समस्या को भी दूर किया जा सकता है। 
  • कैस्टर ऑयल फटे होठों से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही काल चपटे होंठों की समस्या को भी दूर कर सकता है। 
  • यदि आप अपने होंठों को गुलाबी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप रात को सोने से पहले अपने होठों पर कैस्टर ऑयल लगाएं। 
  • कैस्टर ऑयल न केवल पिगमेंटेशन को दूर करता है बल्कि ये आपके होठों को आकर्षक भी बना सकता है। 

कैसे लगाएं होंठों पर कैस्टर ऑयल (How to use oil on Lips?)

सबसे पहले आप अपने चेहरे को साधारण पानी से धोएं और उसके बाद एक से दो बूंद अपने होंठों पर सीधे तौर पर लगाएं। अगर आप चाहें तो कैस्टर ऑयल को नारियल के तेल में मिलाकर भी लगा सकते हैं। आप चाहें तो पूरी रात इस तेल को अपने होठों पर लगा रहने दें। इससे अलग आप चाहें तो 2 घंटे बाद भी अपने होठों को धो सकते हैं, ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें - Pregnancy Care Tips: बारिश में प्रेग्नेंट महिलाएं न खाएं ये चीजें

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 15 July 2024 at 20:06 IST