अपडेटेड 3 August 2024 at 18:23 IST
Tulsi: सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने से क्या फायदा होता है? जान लें...
Can we eat tulsi leaves on an empty stomach in the morning? नियमित रूप से तुलसी का सेवन किया जाए तो सेहत को फायदे हो सकते हैं, जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

khali pet tulsi ke patte khane se kya hota hai: तुलसी के पत्तों के अंदर एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट आदि गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यदि इन पत्तियों का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। बता दें, इससे न केवल एसिडिटी को दूर किया जा सकता है बल्कि आप पाचन को भी तंदुरुस्त बना सकते हैं। वहीं यदि आप तनाव के स्तर को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप तुलसी की पत्तियों का काढ़ा या चाय पी सकते हैं।
आज हम बात कर रहे हैं नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों का सेवन खाली पेट करने की। ऐसा करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
तुलसी के पत्ते कौन-कौन सी बीमारी में काम आते हैं?
- तुलसी के पत्तो का सेवन किया जाए तो इससे सर्दी जुकाम से बचा जा सकता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर करने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत कर सकते हैं।
- यदि आप पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप तुलसी के पत्तियों का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। यह एसिडिटी और पेट की जलन की समस्या को भी दूर करने में उपयोगी है। खाली पेट तुलसी की पत्तियां चबाने से गैस और कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
- यदि आप तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आप खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। यह सिर दर्द की समस्या को भी दूर करने में उपयोगी है।
- तुलसी के पत्तियों का सेवन यदि खाली पेट किया जाए तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के रोगी डॉक्टर की सलाह पर तुलसी के पत्तियों को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।
नोट - तुलसी की पत्तियां सेहत के लिए उपयोगी हैं। लेकिन यदि आप सेहत से जुड़ी किसी अन्य समस्या का शिकार हैं तो ऐसे में तुलसी को जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 August 2024 at 18:23 IST