अपडेटेड 12 August 2024 at 19:31 IST

Thyroid: थायराइड कौन-सी चीज खाने से बढ़ता है? जानें, समस्या के बढ़ने पर क्या न खाएं...

What a thyroid patient should avoid? यदि आप थायराइड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो कुछ चीजों को अपनी डाइट से निकाल दें। जानते हैं इन चीजों के बारे में...

Thyroid
थायराइड कौन-सी चीज खाने से बढ़ता है? | Image: Freepik

Which fruit is not good for the thyroid? थायराइड को कंट्रोल करने के लिए अक्सर डॉक्टर हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। बता दें कि थायराइड की समस्या कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। वरना व्यक्ति अन्य समस्याओं का शिकार हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जब किसी व्यक्ति को थायराइड की समस्या होती है तो उस दौरान किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि थायराइड को कंट्रोल करने के लिए डाइट से किन चीजों को निकाल देना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे…

थायराइड कौन-सी चीज खाने से बढ़ता है? 

  1. यदि आपको थायराइड है तो इस दौरान आपको मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे अलग पीनट बटर को भी अपनी डाइट से निकाल दें। बता दें कि यह दोनों समस्या को और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इन दोनों का सेवन न करें। 
  2. व्यक्ति को अपनी डाइट से बादाम को भी निकाल देना चाहिए। बादाम के अंदर मैग्नीशियम और सेलेनियम पाया जाता है जो थायराइड में अच्छे होते हैं। लेकिन यह गोइट्रोजेनिक रिच फूड भी है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो इसके कारण समस्या बढ़ सकती है। थायराइड ग्रस्त व्यक्ति 1 दिन में 3 से 5 बादाम खा सकता है। 
  3. व्यक्ति को अपनी डाइट से गेहूं भी निकाल देना चाहिए। इससे भी समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। 
  4. व्यक्ति को अपनी डाइट से सोया को निकाल देना चाहिए। सोया थायराइड के लक्षणों को और बढ़ा सकते हैं। वहीं इसके कारण थायराइड ग्रंथि में जलन पैदा हो सकती है। 
  5. थायराइड की समस्या होने पर व्यक्ति को रागी का सेवन भी कम मात्रा में करना चाहिए। बता दें कि यदि आप रागी का कच्चा सेवन करते हैं तो इससे स्थिति और खराब हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Bawasir: बवासीर के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? समय रहते जान लें जवाब...

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 August 2024 at 19:30 IST