अपडेटेड 12 August 2024 at 17:07 IST
Bawasir: बवासीर के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? समय रहते जान लें जवाब...
Bavasir ke shuruaati lakshan kya hote hain: बवासीर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? जानते हैं कि बवासीर की फर्स्ट स्टेज क्या है...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What are the starting symptoms of piles? बवासीर की समस्या काफी दर्दनाक स्थिति पैदा कर सकती है। इसके कारण न केवल व्यक्ति को बैठने में दिक्कत हो सकती है बल्कि यह समस्या कई तरीकों से रोजमर्रा के कार्य को भी प्रभावित कर सकती है। वहीं इस समस्या के पीछे असंतुलित खानपान, ज्यादा तला-भुना खाना, देर रात जागना, शारीरिक गतिविधियों का कम हो जाना, तनाव, पोषक तत्वों की कमी आदि कारण हो सकते हैं। ऐसे में खुजली, मल टाइट होना आदि समस्या भी देखी जा सकती है। ऐसे में यदि शुरुआती लक्षणों को ही समझ लिया जाए तो इस समस्या को बढ़ाने से रोका जा सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बवासीर के शुरुआती लक्षण (what is bawaseer symptoms) क्या हैं। पढ़ते हैं आगे…
बवासीर की शुरुआत कैसे पता करें? (symptoms of piles in hindi)
- मलाशय में दर्द बवासीर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है। वहीं दर्द के दौरान व्यक्ति को बैठने और उठने में दिक्कत हो सकती है।
- जब व्यक्ति बैठते वक्त दर्द महसूस करता है या उसे असहजता होती है तो यह भी बवासीर के लक्षणों में से एक है।
- जब व्यक्ति को हल्की सूजन या जलन महसूस हो तो, हो सकता है कि ये भी बवासीर की समस्या के लक्षणों में एक हों। यह जलन बैठने के दौरान भी महसूस हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- जब मल त्यागने के बाद व्यक्ति को खून भी आता है तो यह एक गंभीर समस्या की तरफ इशारा देता है। ऐसे में भी तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- जब व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो जाती है तो यह भी आगे चलकर बवासीर को जन्म देता है। ऐसे में कब्ज होने पर भी तुरंत कब्ज का इलाज भी करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 12 August 2024 at 17:07 IST