Ajwain: अजवाइन की तासीर क्या होती है? अजवाइन कब नहीं खानी चाहिए? जान लें...
Is ajwain hot or cold for body? अजवाइन की तासीर क्या है और अजवाइन का सेवन कब नहीं करना चाहिए? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

When not to eat ajwain? हिंदू रसोई में न जानें ऐसे कितने मसाले मौजूद हैं, जो सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। रसोई में पाई जाने वालीं ये चीजें सेहत को कई समस्याओं से दूर भी रख सकती हैं। इन्हीं चीजों में से एक है अजवाइन। अजवाइन न केवल आपकी पाचन शक्ति को मजबूत कर सकती है बल्कि अजवाइन के सेवन से शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। लेकिन अक्सर लोगों को नहीं पता कि अजवाइन का सेवन कब नहीं करना चाहिए और इसकी तासीर क्या है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अजवाइन की तासीर क्या है और इसका सेवन कब करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
अजवाइन की तासीर क्या होती है? (ajwain ki taseer thandi ya garam)
बता दें कि रसोई में मौजूद अजवाइन तासीर में बेहद ही गर्म है। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए वरना शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं अगर सर्दियों में इसका सेवन किया जाए तो यह शरीर को कोई समस्याओं से बचा सकती हैं।
अजवाइन कब नहीं खाना चाहिए? (When should we avoid ajwain)
- जब व्यक्ति के मुंह में छाले हो जाते हैं तो उस दौरान व्यक्ति को अजवाइन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- प्रेगनेंसी के दौरान भी व्यक्ति को अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। वरना इससे बच्चों की सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- जब किसी व्यक्ति को लिवर की समस्या होती है तो उस दौरान अजवाइन का सेवन करने से बचें वरना स्थिति और गंभीर हो सकती है।
- बता दें कि गर्मियों में यदि अजवाइन का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो दस्त, उल्टी या पेट से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
- इससे अलग अजवाइन के सेवन से व्यक्ति को स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में गर्मियों में अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचें।
ये भी पढ़ें - सुबह-सुबह आंखों में सूजन क्यों आती है? जान लें कारण...
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।