अपडेटेड 11 August 2024 at 19:54 IST

Swelling in Eyes: सुबह-सुबह आंखों में सूजन क्यों आती है? जान लें कारण...

Aankhon ke niche swelling aana: सुबह आंखों में सूजन होने का क्या कारण है? जब मैं उठता हूं तो मेरी आंखें क्यों सूज जाती हैं? सूजी हुई आंखों से कैसे छुटकारा पाएं?

What causes under eye swelling
सुबह-सुबह आंखों में सूजन क्यों आती है? | Image: freepik

What causes under eye swelling? अक्सर आपने देखा होगा, सुबह उठने के बाद आंखों के नीचे सूजन की समस्या हो जाती है। हालांकि हम इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। बता दें कि यह एक गंभीर बीमारी की तरफ इशारा दे सकता है। ऐसे में समय रहते पता होना जरूरी है कि आंखों के नीचे सूजन होने के क्या कारण हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आंखों के नीचे सूजन होने पर इसके पीछे क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

सुबह-सुबह आंखों में सूजन क्यों आती है?

  • जब व्यक्ति जरूर से ज्यादा नमक का सेवन कर लेता है तो इसके कारण नमक शरीर में जमा होने लगता है, जिसकी वजह से पानी भी जमने लगता है। ऐसे में यह आपकी आंखों के आसपास टिशूज के रूप में और पलकों में जमने लगता है, जिसके कारण आंखों में सूजन आने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को नमक की मात्रा कम करनी चाहिए। साथ ही बहुत सारे पानी का सेवन करना चाहिए। 
  • कभी-कभी आंखों के नीचे सूजन एलर्जी की समस्या के लक्षण भी हो सकते हैं। आजकल धूल से एलर्जी, स्किन एलर्जी, मौसमी एलर्जी आदि एलर्जी के कारण व्यक्ति को आंखों में सूजन की समस्या हो जाती है। इससे अलग त्वचा पर लाल चकते आदि लक्षण भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को एलर्जी से संबंधित ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। वहीं इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कुछ ऐसी चीजों को डाइट में जोड़ना चाहिए जो पौष्टिक हों। 
  • ज्यादा शराब के सेवन से भी व्यक्ति की आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। बता दें कि ये डिहाइड्रेशन के कारण हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा पानी पीना चाहिए। वहीं अपनी डाइट से शराब को निकाल देना चाहिए।

ये भी पढ़ें - पेट में गर्मी होने के क्या लक्षण होते हैं? समय रहते जान लें...

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 11 August 2024 at 19:54 IST