अपडेटेड 31 July 2025 at 14:50 IST

Vastu Tips: रसोई में अगर ये 3 चीजें हैं तो तुरंत निकाल कर फेंके, रुक जाएगी कृपा; पैसों की रहेगी तंगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी रसोई में रखी कुछ चीजें आर्थिक तंगी का कारण हो सकता हैं। ऐसे में इन चीजों को जितना जल्दी हो सकता है किचन से निकाल दें। आइए जानतें हैं इन चीजों के बारे में..

Kitchen Vastu Tips
Kitchen Vastu Tips | Image: Canva

हिंदू पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, घर की रसोई में मां अन्नापूर्णा का वास होता है। किचन से घर की समृद्धि भी तय होती है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें रसोई में रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और घर में धन की कमी बनी रहती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो तुरंत रसोई से कुछ चीजों को हटा दें।

अगर आपके घर में भी आर्थिक तंगी बनी रहती है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी रसोई में रखी कुछ चीजें इसका कारण हो सकती हैं। ये सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव नहीं डालता है बल्कि इसका सीधा प्रभाव परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

इन चीजों को आज ही किचन से करें दूर

आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में, जिन्हें आज ही रसोई से हटाने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होगा, जिससे माता लक्ष्मी का भी आगमन होगा।


जली या टूटी हुई बर्तन: रसोई में जले हुए तवे, पतीले या टूटे-फुटे हुए बर्तन नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। ये घर की सुख-शांति और समृद्धि में बाधा डालते हैं। इन्हें तुरंत रसोई से बाहर कर देना चाहिए।

Advertisement
Uploaded image


बासी या सड़ा-गला खाना: रसोई में बासी या खराब भोजन रखना बहुत अशुभ माना जाता है। इससे न केवल सेहत बिगड़ती है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। किचन को हमेशा साफ-सुधरा रखना चाहिए और जूते चप्पल पहनकर किचन में नहीं जाना चाहिए।

Uploaded image

खाली पड़े पुराने डिब्बे:  रसोई में नमक, आटा या चावल जैसी चीजों को फैला हुआ या खुला छोड़ना दरिद्रता का संकेत माना गया है। वास्तु के अनुसार, इससे घर में पैसे की तंगी बनी रहती है। खाली बर्तन या जार रसोई में रखना भी आर्थिक तंगी का प्रतीक माना जाता है। खाली डिब्बों को हटाकर उन्हें अनाज से भर कर रखना शुभ माना जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  Malegaon Blast: भगवा आतंकवाद पर सोनिया और राहुल गांधी देश से माफी मांगे
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 31 July 2025 at 14:49 IST