अपडेटेड 7 November 2024 at 19:33 IST

कौन हैं समुद्र का राजा? अब Google पर सर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, पढ़ें जवाब

आपने शेर को जंगल के राजा के रूप में जाना है लेकिन क्या आप जानते हैं कि समुद्र का राजा कौन है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow : Google News Icon  
Who is the king of the sea world
Who is the king of the sea world | Image: wikipedia

हम सभी जानते हैं कि जंगलों का राजा शेर होता है। उसकी दहाड़ भी लोगों को दहला देती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि समुद्र का राजा कौन होता है? जी हां, जिस प्रकार जंगलों का राजा होता है उसी प्रकार समुद्र का भी एक राजा होता है। ऐसे में इसका जवाब आप लोगों को हैरान कर सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि समुद्र का राजा कौन है और उसे समुद्र का राजा ही (Who is the ruler of the ocean?) क्यों कहते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

समुद्र का राजा कौन है? (Who is the real king of the ocean?)

समुद्र का राजा सी (Sea Lion) लॉयन होता है। जी हां, जिसका वेट 300 से 1000 KG तक हो सकता है। हालांकि इसकी प्रजाति की बात करें तो इसे सील की एक प्रजाति के रूप में माना जाता है। ये खाने के शौकीन हैं इसलिए पानी के अंदर खाना ढूंढने में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में ये एक ही बार में अपने वजन से ज्यादा खाना खाते हैं। बता दें कि स्टीलर सी लॉयन इस प्रजाति का सबसे बड़ा जीव माना गया है, जिसका वजन 1000 किलो और लंबाई 10 फुट होती है।

ताकत के लिहाज से कौन राजा?

बता दें कि समुंद्र का राजा ताकत के लिहाज से किलर व्हेल (The killer whale) को मानते हैं वहीं इसे ओर्का (Orca) के नाम से भी जानते हैं। ये डॉल्फिन की ही एक प्रजाति है। कुछ लोगों को लगता है कि ओर्का एक व्हेल है पर ऐसा नहीं है ये एक डॉल्फ़िन है। ओर्का का रंग काला और सफेद होता है। इनका शरीर भी चौड़ा और लंबा व ओर्का नर की लंबाई 6 फीट तक हो सकती है।

Advertisement

क्यों कहते हैं किलर व्हेल?

ओर्का मछली को कई सदियों से किलर व्हेल के नाम से पुकारा जा रहा है। ये नाम उन्हें  समुद्री खोजकर्ताओं द्वारा दिया गया। कहते हैं कि समुद्री खोजकर्ताओं ने उन्हें शिकार करते देखा तब ये नाम दिया।

ये भी पढ़ें - अखंड भारत का हिस्सा रहा ये देश इंडिया को 'भारत' नहीं बल्कि इस नाम से पुकारता है, जवाब कर देगा हैरान

Advertisement

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 November 2024 at 19:16 IST