अपडेटेड 6 November 2024 at 19:24 IST

अखंड भारत का हिस्सा रहा ये देश इंडिया को 'भारत' नहीं बल्कि इस नाम से पुकारता है, जवाब कर देगा हैरान

Afghanistan–India relations: अफगानिस्तान में हमारे देश यानि भारत को भारत नहीं बल्कि किसी और नाम से जाना जाता है। जानते हैं इसके जवाब के बारे में...

Afghanistan–India relationsAfghanistan–India relations
Afghanistan–India relations | Image: www.mapsofindia.com

किसी समय में अफगानिस्तान भारत का हिस्सा माना जाता था। बता दें कि अफगानिस्तान का आधिकारिक नाम इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान (Islamic Emirate of Afghanistan) है। 652,864 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस देश की राजधानी काबुल (Kabul - Capital of Afghanistan) है। वहीं अफगानिस्तान को पहले आर्याना, आर्यानुम्र वीजू, पख्तिया, खुरासान, पश्तूनख्वाह और रोह आदि नामों से पुकारा जाता था। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अफगानिस्तान अपने देश भारत को भारत नहीं बल्कि किसी और नाम से पुकारता है? जी हां, ऐसे में इसके जवाब के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अफगानिस्तान में भारत को किस नाम से पुकारते हैं। पढ़ते हैं आगे...

भारत को किन नामों से जाना जाता था?

पुराने समय से भारतभूमि को कई अलग-अलग नामों से पुकारा गया। जैसे - मसलन जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया लेकिन भारत नाम सबसे ज्यादा बोले जाने वाला, लोकमान्य और प्रचलित रहा।

भारत नाम कैसे पड़ा?

पौराणिक युग में भरत नाम के कई व्यक्ति रहे जैसे दशरथपुत्र भरत, नाट्यशास्त्र वाले भरतमुनि, राजर्षी भरत (इन्हीं के नाम पर जड़भरत मुहावरा प्रसिद्ध हुआ), भरत ऋषि (मगधराज इन्द्रद्युम्न के दरबार में रहते थे), योगी भरत, पद्मपुराण के अनुसार एक दुराचारी ब्राह्मण भरत। हालांकि दुष्यन्तपुत्र भरत (चक्रवर्ती सम्राट) ही भारत नामकरण के पीछे जिम्मेदार माने जाते हैं। इन्होंने ही विशाल साम्राज्य का निर्माण कर अश्वमेध यज्ञ किया, जिससे भारतवर्ष नाम मिला.

Advertisement

वहीं मत्स्यपुराण के मुताबिक, प्रजा के जन्मदाता वर और उसका लालन-पोषण करने के कारण मनु को भरत नाम दिया गया। ऐसे में उनके शासन-वास खंड को भारतवर्ष नाम दिया। हालांकि इसके पीछे कई और भी कहानियां हैं, जिससे पता चला कि भारत नाम कैसे मिला। 

अफगानिस्तान में भारत को क्या कहते हैं?

अफगानिस्तान में भारत को भारत नहीं बल्कि हिंदुस्तान के नाम से पुकारा जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Trump के जीतते ही होश खो बैठे जस्टिन ट्रूडो! दे डाला विवादित बयान

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 November 2024 at 19:23 IST