Electric Kettle Uses: सिर्फ पानी गर्म करने के लिए नहीं, इन चीजों के लिए भी यूज होता है इलेक्ट्रिक केटल...5 मिनट में तैयार कर देता है नाश्ते की ये चीज
Electric Kettle Uses: छोटे किचन और हॉस्टल वालों के लिए एक काम की जानकारी सामने आई है। इलेक्ट्रिक केटल अब सिर्फ पानी गर्म करने के काम नहीं आ रहा बल्कि इसके और भी जादुई इस्तेमाल है। जानें केटल से जुड़े स्मार्ट टिप्स। पढ़ें पूरी खबर।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What All Can You Cook In An Electric Kettle: रफ्तार भरी जिंदगी में इलेक्ट्रिक केटल सिर्फ चाय या कॉफी बनाने का सामान नहीं रह गया है। ये छोटा-सा उपकरण अब किचन का स्मार्ट साथी बन चुका है। खासकर उन लोगों के लिए जो हॉस्टल, पीजी या छोटी रसोई में रहते हैं, यह लाइफसेवर साबित हो रहा है।
इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल अब अंडे उबालने से लेकर चावल बनाने तक हो रहा है। हाल में कुछ क्षेत्रों में एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण लोग बिजली वाले विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में यह उपकरण काफी उपयोगी साबित हो रहा है।
खाने-पीने की चीजें बनाने में केटल का इस्तेमाल
सबसे पहले तो गर्म पानी तैयार करना इसका सबसे आसान काम है। कुछ ही मिनटों में पानी उबालकर चाय, कॉफी, हर्बल टी या हॉट चॉकलेट बनाना आसान हो जाता है। लेकिन असली कमाल तब दिखता है जब इसे खाने की चीजें बनाने में इस्तेमाल किया जाए।
अंडे उबालना: केटल में पानी भरें, अंडे डालें और स्विच ऑन कर दें। 8-10 मिनट में हार्ड बॉयल्ड अंडे या 5-6 मिनट में सॉफ्ट बॉयल्ड अंडे तैयार हो जाएंगे। इससे गैर भी खर्च नहीं होगी और सफाई भी थोड़ी आसान हो जाएगी।
इंस्टेंट नूडल्स, सूप और ओट्स: गर्म पानी डालकर बस 2-3 मिनट इंतजार करें। हॉस्टल स्टूडेंट्स के लिए ये लाइफसेवर है।
चावल पकाना: पहले केटल में पानी उबाल लें। फिर गैस पर चावल के साथ इस पानी को गर्म करने रख दें। इससे गैस बचती है और समय भी कम लगता है। छोटी मात्रा में सीधे केटल में भी कुछ लोग बार-बार पानी उबालकर चावल तैयार कर लेते हैं।
सब्जी ब्लांच करना या दाल भिगोना: गर्म पानी से सब्जियां जल्दी नरम हो जाती हैं और दाल-चना भी तेजी से फूल जाते हैं।
Advertisement
हैरान कर देंगे फायदे
मीठे के शौकीन जेली, कस्टर्ड या मग केक जैसे छोटे डेजर्ट भी केटल में आसानी से बना सकते हैं। इसके अलावा गर्म पानी से बर्तन साफ करना या दर्द की जगह पर गर्म सेंक लगाना नॉर्मली लोग इस्तेमाल करते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इलेक्ट्रिक केटल एक मिनी किचन की तरह काम कर सकता है। बस सावधानी रखें, केटल को ज्यादा देर तक चालू न रखें और हमेशा साफ रखें। इस तरह एक साधारण इलेक्ट्रिक केटल आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और सस्ता बना सकता है।