Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 17:15 IST

Summer: घर में बढ़ गया है मच्छरों का आतंक? तो किचन में रखी इन चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगा छुटकारा

गर्मियों का सीजन आते ही मच्छरों का आंतक बढ़ जाता है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप किचन में पड़े कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Reported by: Sadhna Mishra
mosquitoes terror
मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय | Image:Freepik
Advertisement

Machhar Bhagane Ki Home Remedy: वैसे तो सर्दी हो या फिर गर्मी हर सीजन में मच्छर लोगों को परेशान करते ही हैं, लेकिन गर्मियों का मौसम आते ही इनका आतंक कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग जहरीले मॉस्किटो कॉइल और रिपेलेंट जैसे कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक समय बाद इनका भी असर होना बंद हो जाता है। ऐसे में आप आपने किचन में पड़े कुछ सामानों की मदद इसे इन जिद्दी मच्छरों के आतंक से छुतकारा पा सकते हैं।

मच्छरों की भनभनाहट के साथ ही इनका काटना लोगों को काफी परेशान करता है। इतना ही नहीं इनके काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर मच्छरों ने आपकी भी हालत खराब कर दी है, तो ये कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं।

Advertisement

मच्छरों से पाना है छुटकारा, तो किचन में पड़े इन चीजों का करें इस्तेमाल

कॉफी पाउडर
अगर आपके घर में मच्छरों का आतंक बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है, तो आप इन्हें भगाने के लिए कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी महक से मच्छर दूर भाग जाते हैं। इसके लिए 2 चम्मच कॉफी को किसी कटोरी में रखकर जला दें। इसके धुएं और महक से मच्छर मिनटों में गायब हो जाएंगे।

Advertisement

लहसुन
आमतौर पर लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह मच्छरों के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। ऐसे में लहसुन की कुछ कलियां कुचलकर पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे किसी स्प्रे बोतल में भरकर उस जगह पर स्प्रे करें जहां से मच्छर आते है। साथ ही घर के कोने में, हॉल में और खिड़की-दरवाजे के पास भी छिड़क दें। इसकी महक से मच्छर घर से दूर ही रहेंगे।

लौंग
लौंग से भी मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए आपको घर के खिड़की या कमरे के टेबल पर लौंग रख देना चाहिए। ऐसा करने से मच्छर गायब हो जाएंगे। दरअसल, लौंग की महक मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है, जिसकी वजह से यह घर में नहीं आते हैं।

Advertisement

कपूर
कपूर भी मच्छरों को दूर करने का अच्छा तरीका है। कपूर को नारियल के तेल में डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। फिर रोजाना शाम के समय इसे शरीर पर लगा लें। आप चाहे तो इस मिश्रण को स्प्रे की तरह घर में छिड़क भी सकती हैं। कपूर की खुशबू से मच्छर भाग जाते हैं। 

यह भी पढ़ें… Face Pack: खाने के ही नहीं स्किन के लिए भी बड़े काम का है कद्दू का बीज, होते हैं कई फायदे

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 21st, 2024 at 17:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo