Lauki vs Tinda: तपती गर्मी में रखना है खुद को हाइड्रेटेड, तो लौकी और टिंडे में से कौन सी सब्जी है ज्यादा फायदेमंद?
Lauki vs Tinda: तपती गर्मी में अगर टिंडे और लौकी में से एक सब्जी को चुनना है, तो आइए आपको बताते हैं दोनों में से आपकी सेहत के लिए कौन है वरदान?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Lauki vs Tinda: गर्मी का मौसम आते ही खानपान में बदलाव करना बहुत जरूरी हो जाता है। इस दौरान ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडा रखें और पोषण भी दें। जब बात गर्मियों की सब्जियों की आती है तो लौकी और टिंडा सबसे ऊपर होते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों में से क्या खाना ज्यादा फायदेमंद है। कौन सी सब्जी शरीर को हाइड्रेटेड रखती हैं।
लौकी के फायदे
लौकी में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये सब्जी गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और वजन कम करने में भी काफी मददगार साबित होती है। इसमें फाइबर भरपूर होता है, जिससे पेट साफ रहता है और शरीर को भरपूर ठंडक मिलती है।
टिंडे के गुण
टिंडा स्वाद में हल्का और पचने में बहुत आसान होता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है। टिंडे में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन पर ग्लो बनाए रखने में मदद करते हैं। टिंडा खाने से शरीर से टॉक्सिंस भी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह लो कैलोरी सब्जी है जो शरीर को हल्का महसूस कराती है।
कौन सी सब्जी गर्मियों में सेहत के लिए है बेहतर
अगर हम लौकी और टिंडे में तुलना करें तो दोनों ही सब्जियां अपनी जगह बेहद गुणकारी हैं। लौकी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में माहिर है, वहीं टिंडा पाचन और हल्कापन देने के लिए बेहतरीन है। गर्मियों में आपको अपनी डाइट में इन दोनों को शामिल करना चाहिए। आप इन्हें बदल-बदल कर खा सकते हैं ताकि आपको दोनों के पोषक तत्व मिलते रहें।