Surbhi Jyoti: सुरभि ज्योति ने अपनी लाडली का नाम कर दिया रिवील, फोटो में दिखी नन्ही परी की पहली झलक
Surbhi Jyoti: सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा से पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटी की झलक दिखाई है। इस पोस्ट में ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Surbhi Jyoti: टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर मनोरंजन गलियारों तक उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपनी बेटी को जन्म दिया है और अब एक्ट्रेस ने न केवल अपनी नन्ही परी की पहली झलक शेयर की है, बल्कि उनके नाम का भी खुलासा कर दिया है।
सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम
सुरभि ज्योति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी के छोटे से हाथ की झलक दिखाई है, जिसमें नन्ही शहजादी फूल पकड़े हुए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी बेटी का नाम सहर रखा है। इस खूबसूरत पोस्ट को साझा करते हुए सुरभि ने बेहद भावुक कैप्शन लिखा है कि सहर, मुझे सुबह की पहली रोशनी बहुत पसंद है और तुम मेरी जिंदगी में आकर सब कुछ पहले से भी ज्यादा रोशन कर गई हो।
सहर नाम का अर्थ
सुरभि के इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। यदि सुरभि की बेटी के नाम के अर्थ की बात करें तो सहर का अर्थ भोर, सुबह, उषा या प्रभात यानी सूर्योदय से ठीक पहले का समय होता है। यह अरबी मूल का एक बहुत ही सुंदर और लोकप्रिय नाम है, जिसे उर्दू और फारसी समेत कई भाषाओं में बेहद पसंद किया जाता है।
13 जून को हुआ था बेटी का जन्म
बता दें कि सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने13 जून को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। अब ठीक एक महीने बाद उन्होंने अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ साझा किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा सुरभि ने 21 मई 2026 को अपने जन्मदिन के अवसर पर बेबी शॉवर का जश्न मनाया था। सुरभि और सुमित ने साल 2024 में शादी के बंधन में बंधकर नई शुरुआत की थी। इसके करीब दो साल बाद फरवरी 2026 में उन्होंने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस को दी थी।