अपडेटेड 2 July 2025 at 16:52 IST
Appe Recipe: नाश्ते के लिए मिनटों में बन जाएंगे स्वादिष्ट और हेल्दी अप्पे, जानें इसे झटपट बनाने की रेसिपी
Healthy Breakfast Recipe: नाश्ते में टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन के लिए घर पर तैयार किए हुए सूजी के अप्पे बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसे घर में तैयार करने की विधि क्या है?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sooji Appe Recipe For Healthy And Tasty Breakfast: आजकल हम लगभग सभी चीजें घर में साफ-सुथरे तरीके से बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में कभी-कभी वही पुरानी रेसिपी और चीजें बोरिंग भी लगने लगती हैं। वहीं आजकल हेल्दी और स्वादिष्ट सूजी के अप्पे काफी ज्यादा लोगों को पसंद आ रहा हैं। इसे नाश्ते में सबसे ज्यादा खाया जाता है।
वहीं आजकल परिवार के लोगों को हम रोजाना कुछ नया बनाकर खिलाना चाहते हैं। सूजी से बने अप्पे आपको बाहर तो बहुत जगह मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप साफ-सुथरे तरीके से घर पर तैयार करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं इसे कुछ ही मिनटों में झटपट तैयार करने की आसान रेसीपी -
आवश्यक सामग्री
- सूजी
- दही
- पानी
- प्याज
- गाजर
- राई
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- ईनो
- उड़द की दाल
- राई
- करी पत्ता
- कुकिंग ऑइल
सूजी के अप्पे की रेसिपी
- सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही को डालकर मिला लें।
- अब जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर स्मूथ बैटर तैयार करें।
- अब बैटर को 15–20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
- ऐसा करने से सूजी अपने आप फूल जाएगी।
- बैटर में अपनी मनपसंद सब्जियां जैसे प्याज, गाजर, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर स्वादानुसार नमक मिला लें।
- आप चाहें तो अपने स्वाद के अनुसार बैटर में काली मिर्च भी डाल सकती हैं।
- अब एक पैन में तेल को फर्म करें और इसमें राई के साथ उड़द दाल और करी पत्ता डालें।
- हल्का गरम होते ही गैस को बंद कर दें और इसे बैटर में डालकर मिला लें।
- साथ ही, बैटर में एक ईनो डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद अप्पे पैन को गरम करें और थोड़ा तेल लगाएं।
- इसमें एक-एक चम्मच बैटर डालें और ढककर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- पहली साइड सुनहरी होने दें और फिर दूसरी तरफ पलट दें।
- इसे अच्छी तरह से कुरकुरा होने तक पकाएं।
- लीजिए नाश्ते के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट सूजी के अप्पे तैयार हैं।
- इन्हें नारियल की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
यह भी पढ़ें: Crispy Bhindi Recipe: मुंह में पानी ला देगी ये चटपटी कुरकुरी भिंडी, जानें इसे बनाने की झटपट रेसिपी
Advertisement
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 2 July 2025 at 16:51 IST