अपडेटेड 8 August 2024 at 19:39 IST
शुगर को तुरंत कम करने के लिए क्या करें? जानें डायबिटीज कंट्रोल कैसे करें...
How do you treat blood sugar over 300 In Hindi: डायबिटीज को कम करने के लिए क्या करें? जानें क्या है सेहत के लिए ज्यादा सही...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

My blood sugar is over 300 what should i do: जब शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है तो इसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है और जी मिचलाना, उल्टी आना, चक्कर जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में बता दें कि घर पर रहकर किन तरीकों से अपने शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कौन से तरीके आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
तुरंत शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या करें? (How to reduce blood sugar level immediately)
- जब शुगर लेवल हाई हो जाता है तो इसका मतलब यह है कि शरीर में इंसुलिन एकदम ही कम हो गया है। अगर आपकी शुगर 300 से पार चली गई है तो ऐसे में तुरंत इंसुलिन लेना चाहिए। हालांकि इंसुलिन लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। फिर 15 से 20 मिनट के गैप के बाद आप दोबारा अपना शुगर लेवल चेक करें और शुगर लेवल कम नहीं होता है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए एक्सरसाइज भी एक अच्छा उपाय हो सकता है। एक्सरसाइज न केवल शरीर में एनर्जी को बढ़ाता है बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी कम कर सकता है। कुछ घंटे शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज करें और अगर शुगर लेवल नहीं कंट्रोल हो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- शुगर लेवल को कंट्रोल करने में पानी भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में पानी पीने से यूरिन के जरिए शुगर का एक्स्ट्रा लेवल बाहर आ सकता है। ऐसे में आप पानी पीने से पहले और पानी पीने के बाद में शुगर लेवल चेक करें।
नोट - यहां दिए गए बिंदु बताते हैं कि 300 से पार शुगर होने पर किन चीजों को अपना सकते हैं। लेकिन हम आपको सलाह देते हैं कि 300 से पार या हाई शुगर सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसे में व्यक्ति को बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 19:38 IST