अपडेटेड 22 December 2025 at 23:40 IST

Sugar Free Panjiri Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं शुगर फ्री पंजीरी, इम्युनिटी होगी बूस्ट; नोट कर लें बनाने की आसान विधि

Homemade Panjiri Recipe: सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर को गरम रखने के लिए कई चीजें मददगार साबित होती हैं। इसी में से एक है पंजीरी और इसे आप शुगर फ्री तरीके से बना भी सकते हैं।

sugar free panjiri recipe for winter to boost immunity healthy diet tips
शुगर फ्री पंजीरी बनाने की आसान विधि | Image: AI

Panjiri Recipe In Hindi: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को ज्यादा ऊर्जा और गर्माहट की जरूरत होती है। ऐसे में पंजीरी एक पारंपरिक और पौष्टिक आहार है, जो ताकत देने के साथ-साथ इम्युनिटी भी मजबूत करता है। अगर आप चीनी से परहेज करते हैं, तो यह शुगर फ्री पंजीरी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि

शुगर फ्री पंजीरी के फायदे क्या है?

Uploaded image
  • शरीर को अंदर से गर्म रखती है। 
  • इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होती है। 
  • कमजोरी और थकान दूर करती है। 
  • जोड़ों के दर्द में राहत देती है। 
  • सर्दी-खांसी से बचाव करती है।

शुगर फ्री पंजीरी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • ½ कप देसी घी 
  • ¼ कप गोंद 
  • ½ कप मखाने
  • 10-12 बादाम (कटे हुए)
  • 8-10 काजू  (कटे हुए)
  • 4-5 अखरोट  (कटे हुए)
  • ½ कप  सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटी चम्मच सौंठ पाउडर 
  • ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर  
  • खजूर पाउडर स्वादानुसार

शुगर फ्री पंजीरी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी गरम करें और गोंद को धीमी आंच पर फुला लें। ठंडा होने पर इसे हल्का कूट लें।
  • उसी कड़ाही में मखाने डालकर हल्के कुरकुरे होने तक भून लें और दरदरा पीस लें।
  • अब कड़ाही में बचा हुआ घी डालें और उसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें।
  • जब आटे से खुशबू आने लगे, तब इसमें नारियल, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, मखाना पाउडर और गोंद डालें।
  • अब इसमें सौंठ पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं।
  • गैस बंद करने के बाद इसमें खजूर पाउडर या स्टीविया डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • लीजिये शुगर फ्री पंजीरी खाने के लिए तैयार है।
Uploaded image

कैसे करें सेवन?

  • रोज सुबह 1-2 चम्मच गरम दूध के साथ लें। 
  • बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सभी के लिए फायदेमंद होती है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • डायबिटीज के मरीज मात्रा सीमित रखें। 
  • पंजीरी हमेशा एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। 
  • 15-20 दिन तक आसानी से खराब नहीं होती है। 

यह जरूर पढ़ें: Punjabi Gud Panjiri Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए बिना चीनी के बनाएं पंजाबी गुड़ पंजीरी, ये है आसान रेसिपी
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 22 December 2025 at 23:40 IST