अपडेटेड 13 December 2025 at 13:07 IST
Date Burfi Receipe: स्पेशल खजूर बर्फी की ये है आसान रेसिपी, सर्दियों में खाने के हैं कई फायदे; खूब मिलेगी एनर्जी
सर्दियों में अगर आपको भी मीठा खाने का मन है लेकिन शुगर की चिंता है? तो सिर्फ 15 मिनट में घर पर बनाएं हेल्दी शुगर-फ्री खजूर की बर्फी। डायबिटीज वाले भी खा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Khajoor Barfi Recipe: ठंड में कुछ मीठा खाने का मन ललचाने लगता है। अगर आपको भी मीठा खाने का मन है तो आप घर पर ही खजूर की मिठाई बना सकते हैं। जी हां, खजूर की बर्फी एक ऐसी मिठाई है जो स्वाद में किसी हलवे-लड्डू से कम नहीं और सेहत के लिए फायदेमंद भी है। खजूर नेचुरल रूप से मीठे होते हैं और इनमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम भरपूर होता है। सर्दियों में यह शरीर को गर्माहट और तुरंत एनर्जी देते हैं। इसे बनाने में न चीनी चाहिए, न गुड़ और न ही कोई आर्टिफिशियल स्वीटनर।
खजूर की बर्फी बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
- खजूर की बर्फी बनाने के लिए थोड़े खजूर (बीज निकाले हुए) 500 ग्राम
- बादाम (कटे हुए) आधा कप
- काजू (कटे हुए) आधा कप
- पिस्ता (कटे हुए) आधा कप
- घी
- खसखस 2 टेबलस्पून
- कद्दूकस किया नारियल, आधा कप
आसान बनाने का सबसे आसान तरीका
- खजूर की बर्फी बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगे, कुल समय 15 मिनट और बाकी सिर्फ बर्फी सेट होने तक का समय चाहिए। जानते हैं कि कैसे बनाएं सबसे पहले खजूर को मिक्सर में हल्का-मोटा पीस लें।
- एक नॉन-स्टिक पैन में पहले खसखस को 1-2 मिनट भूनकर निकाल लें।
- उसी पैन में 2 चम्मच घी गर्म करें। कटे हुए मेवे डालकर 2 मिनट भूनें।
- नारियल (अगर डाल रहे हैं) मिलाएं और 1 मिनट चलाएं।
- अब पीसी हुई खजूर और भुनी हुई खसखस (1 चम्मच सजावट के लिए बचा लें) डालें।
- लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट पकाएं, जब तक मिश्रण पैन छोड़ने न लगे।
- गैस बंद करें, मिश्रण को घी लगी थाली में फैलाएं या एल्यूमिनियम फॉयल में रोल बनाकर लपेट लें।
- ऊपर से बचा हुआ खसखस और पिस्ता छिड़कें।
- 2-3 घंटे फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें।
तो बस तैयार है आपकी खजूर की बर्फी। इसे आप 8-10 दिन तक एयर टाइट डिब्बे में रखकर खा सकते हैं। ये रेसिपी अलग अलग फूड ब्लॉगर और घरेलू रेसिपी पर आधारित है। तो अब आपके पास इस सर्दी में मीठे से दूर रहने की कोई वजह नहीं है। ये घर पर ही बनाई जा सकती है। खुद भी खाएं और मेहमानों को खिलाएं, साथ ही सेहत का भी ख्याल रखें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 December 2025 at 13:07 IST