अपडेटेड 7 February 2026 at 17:05 IST

Stuffed Palak Patta Pakora Recipe: घर पर पालक के पत्तों से बनाएं भरवां पकोड़े, शाम की चाय का स्वाद हो जाएगा डबल, नोट कर लें आसान रेसिपी

Palak Ke Pakode Kaise Banayen: अगर आप कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक ट्राई करना चाहते हैं, तो भरवां पालक पत्ता पकोड़े जरूर बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। शाम की चाय के लिए यह रेसिपी परफेक्ट रहेगी।

stuffed palak patta pakora recipe Indian snacks spinach pakoda
पालक पत्ते के भरवां पकोड़े कैसे बनाएं | Image: Freepik/AI

Palak Ke Patto Se Bane Bharva Pakode: शाम की चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट मिल जाए, तो मूड अपने आप फ्रेश हो जाता है। ऐसे में अगर आप रोज के बिस्किट और नमकीन से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो भरवां पालक पत्ता पकोड़े एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये पकोड़े न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होते हैं, बल्कि पालक होने की वजह से सेहत के लिए भी फायदेमंद रहते हैं। बता दें कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

भरवां पालक पत्ता पकोड़े के लिए सामग्री

Uploaded image
  • 10 से 12 बड़े पालक के पत्ते 
  • 1 कप बेसन 
  • 2 टेबलस्पून चावल का आटा 
  • 2 उबले आलू 
  • 1 से 2 हरी मिर्च
  • 1 टुकड़ा अदरक 
  • 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती
  • ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ टीस्पून हल्दी 
  • ½ टीस्पून गरम मसाला 
  • ½ टीस्पून अमचूर पाउडर  
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी 
  • तेल

भरवां पालक पत्ता पकोड़े बनाने की विधि

Uploaded image
  • एक बाउल में उबले हुए आलू डालें। इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपकी स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार है।
  • पालक के पत्तों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। मोटी डंडी और बीच की सख्त नस को हल्का काट लें, ताकि पत्ते आसानी से फोल्ड हो सकें।
  • एक पालक का पत्ता लें, उस पर थोड़ी सी आलू की स्टफिंग फैलाएं। ऊपर से दूसरा पालक का पत्ता रखकर हल्के हाथ से दबाएं। इसी तरह सभी पत्तों को तैयार कर लें।
  • एक बाउल में बेसन और चावल का आटा लें। इसमें हल्दी, थोड़ा सा नमक और पानी डालकर गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो।
  • कढ़ाही में तेल गरम करें। तैयार पालक सैंडविच को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर गरम तेल में डालें। मध्यम आंच पर सुनहरे और कुरकुरे होने तक तलें। फिर निकालकर टिश्यू पेपर पर रख दें।


गरमागरम भरवां पालक पत्ता पकोड़े को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें। शाम की चाय या कॉफी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। ज्यादा कुरकुरे पकोड़ों के लिए बेसन में थोड़ा सा सूजी या कॉर्नफ्लोर भी मिला सकते हैं। स्टफिंग में पनीर या चीज मिलाकर इसे और टेस्टी बनाया जा सकता है।

यह जरूर पढ़ें: Gobhi Pakora Recipe: घर पर बनाएं गोभी के कुरकुरे पकोड़े, शाम की चाय का डबल हो जाएगा स्वाद; बनाना भी है आसान

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 17:05 IST