अपडेटेड 6 August 2024 at 20:29 IST
Stomach Bloating: पेट फूलना कौन सी बीमारी का है लक्षण? समय रहते करवा लें जांच
What is the biggest cause of stomach bloating? पेट फूलने के पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में…
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is the main cause of stomach bloating? अक्सर लोगों को पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। बता दें कि पेट फूलने के कारण लोगों को बैठने में दिक्कत होती है। साथ ही उन्हें पेट से जुड़े लक्षण भी नजर आते हैं। जब व्यक्ति का पेट फूलता है तो उसके पीछे कुछ गंभीर बीमारियां या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जी हां, पेट फूलना किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में इन बीमारियों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेट फूलने के पीछे कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
पेट फूलने के कारण…
- यदि आपका पेट फूल रहा है तो इसका मतलब आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। बता दें कि जब पेट में ज्यादा गैस बनती है तो इसके कारण व्यक्ति का पेट फूल जाता है, जिसके कारण मल त्यागने में भी परेशानी हो सकती है।
- जब व्यक्ति का पेट फूलता है तो उसके पीछे हार्मोन से जुड़ी समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं। बता दें कि पेट फूलने के पीछे मेनोपॉज, प्रेगनेंसी या पीरियड्स ये तीनों की जिम्मेदार हो सकते हैं।
- जब किसी व्यक्ति का पेट फूलता है तो इसके कारण आंत संबंधित रोग भी हो सकते हैं। जब व्यक्ति को आंत में छाले हो जाते हैं या सूजन हो जाती है तब भी व्यक्ति का पेट फूल सकता है।
- जब व्यक्ति को लिवर या किडनी संबंधित समस्याएं होती है तब भी उसका पेट फूल सकता है।
नोट - यहां दिए बिंदुओं से पता चलता है कि पेट फूलने के पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हम सलाह देते हैं कि जब भी ज्यादा समय तक पेट फूले तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 August 2024 at 20:29 IST