अपडेटेड 6 August 2024 at 19:50 IST

Laung: लौंग की तासीर क्या होती है? जानें 1 दिन में कितने लौंग खाएं...

How many cloves are safe per day? लौंग की तासीर क्या होती है और लौंग का सेवन एक दिन में कितना करना चाहिए? जानते हैं इसके बारे में...

Cloves
लौंग की तासीर क्या होती है? जानें 1 दिन में कितने लौंग खाएं... | Image: Freepik

Clove is heat or cold for body: लौंग सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। वहीं लौंग के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बता दें कि लौंग के अंदर विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन डी आदि विटामिंस पाए जाते हैं। वहीं इसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं। लेकिन लौंग का सेवन एक दिन में कितना करना चाहिए और इसकी क्या तासीर होती है, इसके बारे में लोगों को नहीं पता। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लौंग का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

लौंग की तासीर क्या होती है? (Laung ki taseer kaisi hoti hai)

  • बता दें कि लौंग की तासीर गर्म होती है। ऐसे में व्यक्ति को गर्मियों में लौंग का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। यदि व्यक्ति गर्मियों में लौंग का सेवन ज्यादा मात्रा में करता है तो इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। जैसे- 
  • यदि ज्यादा मात्रा में लौंग का सेवन किया जाए तो स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है। 
  • ज्यादा मात्रा में लौंग का सेवन करने से खून पतला भी हो सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं यै स्तनपान करने वाली महिलाएं लौंग का सेवन करें। 
  • यदि लौंग का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए तो पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है। 
  • लौंग के सेवन से ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है। यह लिवर रोगी के लिए भी उपयोगी नहीं है। 

1 दिन में कितने लौंग खाने चाहिए? (Can I eat one clove daily?)

एक दिन में व्यक्ति को दो से तीन लौंग खानी चाहिए। वहीं महीने भर की बात करें तो 2 से 3 ग्राम लौंग एक व्यक्ति खा सकता है। हालांकि यह उसकी उम्र और सेहत पर भी निर्भर करता है। यदि आप अपनी डाइट में लौंग को जोड़ना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी उम्र और अपनी सेहत के हिसाब से डॉक्टर से सलाह करें तभी लौंग को अपनी डाइट में जोड़ें।

ये भी पढ़ें - Namak: काला नमक और सेंधा नमक में क्या अंतर होता है? सेहत के लिए क्या सही

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 19:50 IST