अपडेटेड 7 December 2024 at 19:22 IST
Cafes in Noida: पार्टनर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम? Coffee Date के लिए बेस्ट हैं ये कैफे
Noida Best Cafes: वीकेंड पर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अच्छा सा कैफे ढूंढ़ रहे हैं? तो नोएडा के ये Cafes बेस्ट रहेंगे। आइए इनके बारे में जानें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Noida Best Cafes For Coffee Date: रूठी प्रेमिका या प्रेमी (Girlfriend or Boyfriend) को मनाना हो या फिर प्यार का इजहार (Expression of Love) करना हो या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना हो लोग इसके लिए रोमांटिक कैफे (Romantic Cafe) की तलाश में होते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ सुकून के साथ यादगार पलों को बिताने के लिए दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में जगह ढूंढ़ रहे हैं, तो अब आपकी तलाश खत्म हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा (Noida) के कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल, दिल्ली-NCR में स्थिति इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ कॉफी डेट (Coffee Date) पर जा सकते हैं। जहां आप साथी संग न सिर्फ शांति में सुकून के पल बिता पाएंगे बल्कि इन कैफे का एंबिएंस और फूड भी आपको खूब पसंद आने वाला है। अगर आप भी वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगह जाना चाहते हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं नोएडा के बेस्ट रोमांटिक कैफे (Noida Best Cafes For Coffee Date) की लिस्ट पर...
पार्टनर संग बिताना है क्वालिटी टाइम? तो बेस्ट है नोएडा के ये कैफे
'बिग येलो डोर नोएडा' (Big Yellow Door Noida)
अगर आप पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ-साथ उन्हें इंप्रेस भी करना चाहते हैं, तो नोएडा सेक्टर 104 (Noida Sector 104) में स्थित बिग येलो डोर कैफे में डेट प्लान कर सकते हैं। यह हफ्ते के 7 दिन दोपहर 12 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुला रहता है। ये कैफे कॉफी के साथ-साथ अपने डिलीसियस खाने के लिए बी खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में आप वीकेंड पर अपने पार्टनर संग यहां जा सकते हैं।
'रोस्टरी कॉफी हाउस नोएडा' (Roastery Coffee House Noida)
अगर आपका पार्टनर कॉफी (Coffee) का शौकीन है, तो आप उनके साथ वीकेंड पर नोएडा के सेक्टर 144 (Noida Sector 144) स्थित 'रोस्टरी कॉफी हाउस' कैफे जा सकते हैं। यहां आपको इनडोर और आउटडोर दोनों जगह बैठने के ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ ही यहां आपको कॉफी की कई वैराइटीज भी मिल जाएंगी जो आपके साथ आपके पार्टनर को भी बेहद पसंद आएंगी।
Advertisement
'कैफीनेटेड कैफे' (Caffeinated Cafe)
नोएडा के सेक्टर 144 (Sector 144 of Noida) में स्थित यह कैफे कॉफी की अलग-अलग वैराइटीज के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर कई तरह की टेस्टी डिशेज भी मिलती हैं। कैफीनेटेड कैफे के मैनू में इटालियन (Italian), कॉन्टिनेंटल (Continental), यूरोपीय (European), ओरिएंटल (Oriental) के साथ-साथ सुशी (Sushi), डेसर्ट और इंडियन फूड भी मिलते हैं। इन सबसे भी अच्छी बात यह है कि ये कैफे आपकी बजट पर भारी भी नहीं पड़ता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर संग इस वीकेंड यहां जा सकते हैं और उन्हें इंप्रेस भी कर सकते हैं।
'द हेवन' (The Heaven)
नोएडा के सेक्टर 75 (Noida Sector 75) स्थित कैफे 'द हेवन' (The Heaven Cafe) कॉफी डेट (Coffee Date) और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए जाना जाता है। ये जगह खूबसूरत होने के साथ ही टेस्टी कॉफी, फूड और कई इंडोर गेम्स के लिए भी मशहूर है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा पलों को बिताना चाहते हैं, तो इस वीकेंड यहां जरूर घूमने के लिए जाएं।
Advertisement
'बीन ब्रउरी कैफे' (Bean Brewery Cafe)
अगर आप शहर के शोर-शराबे से हटकर कुछ सुकून के पल अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं, तो आप नोएडा सेक्टर 143 (Noida Sector 143) स्थित बीन ब्रउरी कैफे जा सकते हैं। इस कैफे (Cafe) का एंबिएंस और फूड दोनों ही आपको बेहद पसंद आएगा और साथ ही यहां आप दोनों क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं। यह कैफे रोज सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुला रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 December 2024 at 19:22 IST