अपडेटेड 2 February 2026 at 16:09 IST
Soya Sticks Namkeen Recipe: घर पर सोयाबीन के आटे से बनाएं मसालेदार नमकीन, शाम की चाय का बढ़ जाएगा स्वाद; बनाना भी है बेहद आसान
Homemade Namkeen Recipe: सोयाबीन में भरपूर प्रोटीन होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। यह नमकीन न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बाजार की नमकीन के मुकाबले ज्यादा हेल्दी भी है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

सोया स्टिक्स नमकीन | Image:
Freepik
How To Make Soya Sticks Namkeen In Hindi: शाम की चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में अगर आप रोज-रोज बाजार की नमकीन खाने से बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो सोया स्टिक्स नमकीन एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह सोयाबीन के आटे से बनती है, जो प्रोटीन से भरपूर होती है और सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है। बता दें कि इसे घर पर बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसे आसानी से बनाने की रेसिपी-
सोया स्टिक्स नमकीन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप सोयाबीन का आटा
- 2 टेबलस्पून बेसन
- ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- ½ टीस्पून अजवाइन
- हल्दी एक चुटकी
- नमक स्वादानुसार
- तेल
- पानी
सोया स्टिक्स नमकीन बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सोयाबीन का आटा और बेसन डालें। अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद थोड़ा सा तेल डालें और हाथों से मिक्स करें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न हो। गूंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हाथों से या चाकू की मदद से पतली स्टिक की शेप दें।
- कढ़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर सोया स्टिक्स को डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। तलने के बाद इन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स
- आप इसमें चाट मसाला या काली मिर्च पाउडर भी छिड़क सकते हैं।
- ज्यादा चटपटा स्वाद चाहिए तो अमचूर पाउडर मिलाएं।
- स्टिक्स को ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखें, ये कई दिनों तक कुरकुरी रहेंगी।
क्यों है सोया स्टिक्स नमकीन खास?
सोयाबीन में भरपूर प्रोटीन होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। यह नमकीन न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बाजार की नमकीन के मुकाबले ज्यादा हेल्दी भी है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 16:09 IST