अपडेटेड 1 February 2026 at 20:36 IST

Dal Stuffed Samosa Recipe: शाम की चाय के साथ घर पर बनाएं मूंग दाल के मसाले वाला टेस्टी समोसा, बेहद आसान है रेसिपी

How To Make Samosa At Home: अगर आप शाम को चाय के साथ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो यह मूंग दाल वाला समोसा जरूर बनाएं। इसका स्वाद भी जबरदस्त है और इसे बनाना भी बेहद आसान होता है।

dal stuffed masala samosa recipe at home
मूंग दाल मसाले वाले समोसे | Image: Freepik

Dal Ke Masale Vale Samose Kaise Banaye: शाम की चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन हो, तो मूंग दाल से भरा हुआ समोसा एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह समोसा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पेट के लिए हल्का भी माना जाता है। बता दें कि इसे घर पर बनाना बिल्कुल आसान है। तो चलिए जानते हैं मूंग दाल के मसाले वाले टेस्टी समोसे की आसान रेसिपी।

मूंग दाल स्टफ्ड समोसा बनाने के लिए सामग्री

Uploaded image

समोसे के आटे के लिए

  • 2 कप मैदा 
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन 
  • स्वाद अनुसार नमक 
  • 4 बड़े चम्मच तेल 
  • पानी जरूरत अनुसार

स्टफिंग के लिए

  • 1 कप धुली मूंग दाल (भीगी हुई))
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ  
  • 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया 
  • 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च 
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया)
  • हींग एक चुटकी
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी 
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला 
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल

मूंग दाल की स्टफिंग कैसे तैयार करें?

  • भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकालकर उसे दरदरा पीस लें। ध्यान रखें पेस्ट ज्यादा बारीक न हो।
  • एक कढ़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें। उसमें हींग डालें।
  • अब सौंफ और साबुत धनिया डालकर खुशबू आने तक भूनें।
  • इसमें हरी मिर्च और अदरक डालें, फिर पिसी हुई मूंग दाल डालकर अच्छी तरह चलाएं।
  • हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर धीमी आंच पर भूनें।
  • जब स्टफिंग सूखी और खुशबूदार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
Uploaded image

समोसे का आटा और शेप देने का आसान तरीका

  • एक बर्तन में मैदा, नमक और अजवाइन मिलाएं।
  • घी डालकर अच्छे से मसलें ताकि मोयन सेट हो जाए।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
  • आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।
  • आटे की लोइयां बनाएं, बेलें और आधा काट लें।
  • कोन बनाकर उसमें तैयार मूंग दाल की स्टफिंग भरें और किनारे अच्छी तरह बंद करें।

समोसे तलने का तरीका

  • कढ़ाही में तेल गरम करें।
  • धीमी आंच पर समोसे डालें और सुनहरा होने तक तलें।
  • बीच-बीच में पलटते रहें ताकि समोसे बराबर से कुरकुरे बनें।
  • लीजिये मूंग दाल के मसाले वाले समोसे खाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

गरमागरम मूंग दाल स्टफ्ड समोसे को हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें। शाम की चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Breakfast For Weight Loss: घटा रहे हैं वजन? ब्रेकफास्ट में शामिल में करें ये 5 कम कैलोरी वाली डिशेज, 2 हफ्ते में दिखेगा रिजल्ट

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 20:36 IST