अपडेटेड 31 January 2026 at 23:31 IST

Breakfast For Weight Loss: घटा रहे हैं वजन? ब्रेकफास्ट में शामिल में करें ये 5 कम कैलोरी वाली डिशेज, 2 हफ्ते में दिखेगा रिजल्ट

Weight Loss Diet: वजन घटाने के लिए भूखा रहना नहीं, बल्कि स्मार्ट और हेल्दी खाना जरूरी है। अगर आप इन 5 कम कैलोरी वाले ब्रेकफास्ट ऑप्शन को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो 2 हफ्तों में वजन और एनर्जी दोनों में फर्क महसूस करेंगे।

low-calories-breakfast-to-lose-weight-healthy-diet-tips-to-stay-fit
वेट लॉस ब्रेकफास्ट | Image: Freepik

Low Calorie Breakfast Tips: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो नाश्ता बिल्कुल भी स्किप नहीं करना चाहिए। अक्सर लोग सोचते हैं कि नाश्ता छोड़ने से वजन जल्दी घटेगा, लेकिन ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और दिनभर ज्यादा भूख लगती है। सही और कम कैलोरी वाला हेल्दी ब्रेकफास्ट न सिर्फ पेट भरा रखता है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है। अगर आप रोजाना सही नाश्ता अपनाते हैं, तो 2 हफ्तों में फर्क साफ नजर आने लगता है। तो चलिए जानते हैं वजन घटाने के लिए 5 बेस्ट लो-कैलोरी ब्रेकफास्ट ऑप्शन।

ओट्स या वेजिटेबल ओट्स

ओट्स वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है। इसमें फाइबर भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। सादे ओट्स को सब्जियों के साथ बनाएं और इसमें दूध की जगह पानी या लो-फैट दूध का इस्तेमाल करें। इस नाश्ते में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में आपको  कम भूख लगेगी।

Uploaded image

वेजिटेबल पोहा

पोहा हल्का होता है और जल्दी पच जाता है। जब इसमें ढेर सारी सब्जियां मिलाई जाती हैं, तो यह और भी हेल्दी बन जाता है। इसे आप कम तेल में बनाएं।  साथ ही, मूंगफली की मात्रा सीमित रखें। इसे खाने से पेट भरा रहता है और एनर्जी भी मिलती है।

Uploaded image

उबले अंडे या एग व्हाइट

अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। वजन घटाने वालों के लिए एग व्हाइट सबसे अच्छा ऑप्शन है। 2 उबले अंडे या सिर्फ एग व्हाइट के साथ में थोड़ा सा सलाद खाया जा सकता है। इसे खाने से मसल्स मजबूत होती हैं और फैट जल्दी बर्न होता है।

Advertisement
Uploaded image

मूंग दाल या बेसन चीला

चीला स्वादिष्ट भी होता है और हेल्दी भी। मूंग दाल या बेसन से बना चीला कम कैलोरी में भरपूर प्रोटीन देता है। इसे बिना ज्यादा तेल के तवे पर सेकें और स्वाद को बढ़ाने के लिए साथ में हरी चटनी लें। इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

Uploaded image

फल और दही का कॉम्बिनेशन

अगर आपको हल्का नाश्ता पसंद है, तो फल और दही का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। इसमें सेब, पपीता या बेरीज लें। साथ ही, बिना चीनी वाला दही इस्तेमाल करें। इसे खाने से पाचन बेहतर होता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

Advertisement

वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट से जुड़े जरूरी टिप्स आएंगी काम

Uploaded image
  • नाश्ता सुबह 8-9 बजे तक जरूर करें।  
  • मीठी चीजें और सफेद ब्रेड से बचें। 
  • ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज करें। 
  • नाश्ते के साथ पानी या गुनगुना पानी पिएं।

वजन घटाने के लिए भूखा रहना नहीं, बल्कि स्मार्ट और हेल्दी खाना जरूरी है। अगर आप इन 5 कम कैलोरी वाले ब्रेकफास्ट ऑप्शन को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो 2 हफ्तों में वजन और एनर्जी दोनों में फर्क महसूस करेंगे।

यह जरूर पढ़ें: Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज; जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 31 January 2026 at 23:31 IST