अपडेटेड 13 April 2025 at 20:05 IST

Anjeer: क्या हम भीगे हुए अंजीर को रोज खा सकते हैं?

Soaked Anjeer Benefits in Hindi: भीगी हुई अंजीर खाने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Anjeer khane ke fayde in hindi
Anjeer khane ke fayde in hindi | Image: freepik

Anjeer khane ke fayde in hindi: अंजीर सेहत की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। लेकिन लोग सर्दियों में अंजीर का सेवन करते हैं। उन्हें लगता है कि अंजीर को सिर्फ सर्दी में खाया जाता है पर ऐसा नहीं है। यदि आप गर्मियों में अंजीर का सेवन करना चाहते थे तो आप अंजीर को भिगोकर खा सकते हैं। बता दें कि भीगी हुई अंजीर के अंदर फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। वही भीगी हुई अंजीर सेहत की कई समस्याएं भी दूर करती है। ऐसे में लोगों को भीगी हुई अंजीर खाने के फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भीगी हुई अंजीर खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

भीगी हुई अंजीर खाने के फायदे 

  • बता दें, भीगी हुई अंजीर के अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं। वहीं ये दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं। 
  • यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आप भीगी हुई अंजीर को खा सकते हैं। इसके अंदर कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं। 
  • यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में भीगे अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसमें कॉपर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत रख सकते हैं। वहीं इसमें फाइबर पाया जाता है जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। 
  • यदि आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो भीगी अंजीर का सेवन कर सकते हैं। भीगी हुई अंजीर बढ़ते रक्तचाप को कम करने में उपयोगी है। 
  • वहीं ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसमें पोटेशियम पाया जाता है जो शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। 

ये भी पढ़ें - Dahi: दही खाने के बाद कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए? जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 April 2025 at 20:05 IST