अपडेटेड 13 April 2025 at 17:39 IST
Dahi: दही खाने के बाद कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए? जानें
What not to eat after curd: दही के ऊपर क्या नहीं खाना चाहिए? दही खाने के बाद क्या न खाएं? जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What not to eat after curd: दही सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती है। वहीं यदि दही का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि दही खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को दही खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
दही के ऊपर क्या नहीं खाना चाहिए?
- व्यक्ति को दही खाने के बाद खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। वहीं फलों में विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में इन दोनों के सेवन से फलों में मौजूद विटामिन सी खत्म हो जाता है और पाचन से संबंधित समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
- व्यक्ति को दही के ऊपर आचार का सेवन भी नहीं करना चाहिए वरना इससे न केवल पाचन क्रिया प्रभावित होती है बल्कि दही खाने से वजन भी बढ़ सकता है। बता दें, व्यक्ति को दही के ऊपर आचार इसलिए भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इन दोनों में ही प्रोबायोटिक होते हैं। ऐसे में ये पाचन तंत्र में माइक्रोब्स का संतुलन खराब कर सकते हैं।
- दही के ऊपर व्यक्ति को प्याज का सेवन करने से भी बचना चाहिए। प्याज के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। व्यक्ति गैस, पेट फूलना, एसिडिटी आदि समस्याओं का शिकार हो सकता है।
- व्यक्ति को दही के बाद दूध का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसे में इन दोनों के सेवन से पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि व्यक्ति को दही के ऊपर क्या नहीं खाना चाहिए। वहीं दही को रात के वक्त भी नहीं खाना चाहिए। इसे खाने का सही समय सुबह या दोपहर माना जाता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 April 2025 at 17:39 IST