Money Plant: गर्मियों में सूखने लगा है मनी प्लांट का पौधा? तुरंत छिड़क दें ये एक चीज
How to revive a dry money plant? मनी प्लांट के पत्ते सूखने पर क्या करना चाहिए? मनी प्लांट को हरा भरा करने के लिए क्या डालें? जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to revive a dry money plant? बता दें, मनी प्लांट का पौधा न केवल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ माना जाता है बल्कि इस पौधे को घर में लगाने से वातावरण भी स्वस्थ और शुद्ध रहता है। लेकिन गर्मियों में अक्सर लोग मनी प्लांट के सूखने के कारण परेशान रहते हैं। ऐसे में यदि मनी प्लांट पर कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो उसे हरा भरा रखा जा सकता है। लोगों को इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मनी प्लांट को कैसे हरा भरा रख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
मनी प्लांट को हरा भरा करने के लिए क्या डालें?
बता दें कि मनी प्लांट को हरा भरा रखने के लिए आप चूने का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, चूना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में यदि आप चूने के पानी का छिड़काव करें या चूने के पाउडर का छिड़काव करें तो इससे पीएच लेवल बढ़ता है। साथ ही इसके अंदर कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं जो पौधे को पोषण देते हैं जो ना हानिकारक कीटाणु को भी खत्म कर सकते हैं।
कैसे करें छिड़काव?
आप सबसे पहले एक बोतल में पानी लेकर उसमें चूना मिक्स कर लें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और पौधों की जड़ों में डालें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है।
Advertisement
ध्यान रखें ये बातें
- मनी प्लांट को ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए। ना ही मनी प्लांट को सीधे तौर पर धूप में रखना चाहिए।
- ऐसा करने से यह पौधा जल्दी खराब हो सकता है या सूखने लग जाता है।
- यदि मनी प्लांट के कुछ पत्ते पीले हो रहे हैं या सूख गए हैं तो ऐसे में उन्हें तुरंत निकाल दें। वरना यह बाकी पत्तों को भी खराब कर सकते हैं।
- व्यक्ति को हर महीने मनी प्लांट की मिट्टी की गुड़ाई करनी चाहिए। इससे पत्ते जल्दी बढ़ते हैं।