अपडेटेड 29 December 2025 at 20:50 IST
Strong Bones: कैल्शियम की कमी ही नहीं, इन वजहों से भी हो सकती हैं हड्डियां कमजोर; जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
Bone Health Tips: मजबूत हड्डियों के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन-डी, प्रोटीन, सही लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज भी उतनी ही जरूरी है। अगर समय रहते खानपान और आदतों में सुधार किया जाए, तो हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत रखा जा सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Make Your Bones Healthy In Hindi: मजबूत हड्डियां अच्छी सेहत की पहचान होती हैं। अक्सर हम सोचते हैं कि हड्डियां सिर्फ कैल्शियम की कमी से कमजोर होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार सही कैल्शियम लेने के बाद भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके पीछे कुछ और जरूरी कारण भी होते हैं, जिन्हें जानना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं क्यों होती हैं उम्र से पहले हड्डियां कमजोर और बताएंगे इन्हें मजबूत रखने के उपाय-
हड्डियां कमजोर होने के कारण क्या हैं?
- विटामिन-डी की कमी: विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम को सही तरीके से एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। धूप में न बैठना इसकी कमी का बड़ा कारण है।
- प्रोटीन की कमी: हड्डियों को मजबूत रखने के लिए प्रोटीन भी जरूरी होता है। बहुत कम प्रोटीन लेने से हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं।
- ज्यादा चाय-कॉफी पीना: जरूरत से ज्यादा चाय या कॉफी पीने से शरीर से कैल्शियम बाहर निकलने लगता है।
- फिजिकल एक्टिविटी की कमी: बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल से हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।
- स्मोकिंग और शराब: धूम्रपान और शराब हड्डियों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक मानी जाती हैं।
- हार्मोनल बदलाव: खासतौर पर महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हार्मोनल बदलाव से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?
- दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर का सेवन करें।
- हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।
- ड्राई फ्रूट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट, तिल, चिया सीड्स हड्डियों के लिए फायदेमंद होती हैं।
- दालें और बीन्स हड्डियों को प्रोटीन देने का अच्छा स्रोत है।
- ताजे फल जैसे संतरा, कीवी, अंजीर का सेवन हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है।
- रोजाना 15-20 मिनट सुबह की धूप लें। इससे शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं।
किन चीजों से करें परहेज?
- ज्यादा नमक और जंक फूड सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा मीठी चीजों का सेवन हड्डियों को कमजोर करता है।
- जरूरत से ज्यादा चाय और कॉफी सेहत के लिए हानिकारक होती हैं।
- शराब और सिगरेट का रोजाना सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
हड्डियों को मजबूत रखने के आसान टिप्स
- रोजाना वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करें।
- सही मात्रा में धूप लें।
- संतुलित आहार लें।
- वजन को कंट्रोल में रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 29 December 2025 at 20:50 IST