अपडेटेड 6 October 2024 at 23:11 IST
Navratri Day 5: स्कंदमाता को करना है प्रसन्न? तो केले से बनी इस चीज का लगाएं भोग, मिलेगा आशीर्वाद
Navratri के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। अगर आप इनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आपको केले से बनी इस चीज का भोग लगाना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Skandmata Priya Bhog: इन दिनों 3 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में अलग-अलग दिन के हिसाब से देवी की पूजा की जाती है। ऐसे में उनका प्रिय भोग, रंग, फूल और पूजा की विधि सब कुछ अलग होता है। इसी कड़ी में नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। अगर आप इन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बस इनका प्रिय केले का हलवा का भोग इन्हें अर्पित करें।
शास्त्रों के मुताबिक नवरात्रि के पांचवें दिन पूजी जाने वाली मां स्कंदमाता की पूजा संतान प्राप्ति की कामना को पूर्ण करने वाला होता है। ऐसे में अगर आप इन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इनकी पूजा में केले का हलवा जरूर शामिल करें। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं।
केले का हलवा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
- 4 से 5 पके हुए केले
- 1 लीटर दूध
- 1 कप चीनी
- 2 से 3 चम्मच घी
- 10 से 15 बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
कैसे बनाएं केले का हलवा क्या है रेसिपी?
- केले का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले केले के छीलकर अच्छे से मैश कर लें।
- फिर एक पैन में घी गरम करें और इसमें मैश किए हुए केले डालकर अच्छे से भून लें।
- जब केले अच्छी तरीके से भुन जाएं तो इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- जब यह पकते-पकते गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- जब हलवा पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो इसमें काजू-बादाम और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- इसके बाद जब हलवा ठंडा हो जाए तो मां स्कंदमाता को इसका भोग लगाएं और सभी में प्रसाद के तौर पर बांटे और खुद भी खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 6 October 2024 at 23:11 IST