अपडेटेड 14 July 2024 at 19:42 IST

Sawan 2024: ये लोग न रखें सोमवार का व्रत, गर्भवती महिलाएं भी हैं शामिल

Sawan Somwar vart 2024 tips in Hindi: यदि आप सावन का व्रत रखने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले यह जान लें कि कौन लोग सावन का व्रत ना रखें...

pregnancy
गर्भवती महिलाएं सावन का व्रत ना रखें | Image: Freepik

Sawan Somwar vart 2024 tips in Hindi: सावन का महीना बेहद पवित्र और शिव भक्तों के लिए महत्वपूर्ण होता है। वहीं भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न करने के लिए भक्त न जानें कौन-कौन से अनोखे तरीकों को अपनाते हैं। वहीं शिव भक्त सावन के पहले सोमवार को व्रत भी रखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन लोगों को सावन के सोमवार का व्रत (Sawan vrat 2024) नहीं रखना चाहिए। अगर नहीं तो… 

आज का हमारा लेख आपकी इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को सावन का व्रत (Tips for Sawan vrat) नहीं रखना चाहिए। पढ़ते हैं आगे… 

ये लोग न रखें सावन का व्रत

  • गर्भवती महिलाएं सावन का व्रत ना रखें क्योंकि सावन के व्रत के दौरान महिलाओं को पूरे दिन भूखा रहना पड़ता है, जिससे उनकी तबीयत खराब हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को ज्यादा देर भूखा नहीं रहना चाहिए। बता दें कि ज्यादा देर भूखे रहने से महिलाओं को साथ-साथ बच्चे की सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
  • सावन का व्रत बुजुर्गों को भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि सावन के व्रत में केवल एक बार ही भोजन किया जाता है। बुजुर्गों की इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में वे जरूरी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। 
  • डायबिटीज रोगियों को भी सावन का व्रत सोच समझकर करना चाहिए। जैसा कि हमने पहले भी बताया सावन के व्रत में लंबे समय तक पेट खाली रहता है। ऐसे में डायबिटीज रोगियों के लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है। 

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से ज्ञात होता है कि किन लोगों को सावन का व्रत नहीं रखना चाहिए। इससे अलग यदि आपके शरीर में कोई अन्य बीमारी है तब भी आप सावन का व्रत रखने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

ये भी पढ़ें - Monsoon Diet: बारिश में भुट्टा खाने के बाद न पिएं ये चीज, पड़ेगा पछताना

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 July 2024 at 19:39 IST