अपडेटेड 14 July 2024 at 16:57 IST
Monsoon Diet: बारिश में भुट्टा खाने के बाद न पिएं ये एक चीज, फूल सकता है आपका पेट
Monsoon Diet in Hindi: व्यक्ति को भुट्टा खाने के बाद किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए, इस लेख के माध्यम से जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Monsoon Diet in Hindi: जैसे ही बारिश का मौसम आता है, लोगों के मन में भुट्टा खाने का ख्याल आना शुरू हो जाता है। बता दें कि यदि बारिश के मौसम में भुट्टे को खाया जाए तो इससे न केवल व्यक्ति का स्वाद अच्छा होता है बल्कि ऐसा करना सेहत के लिए भी अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भुट्टा खाने के बाद किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए, अगर नहीं तो इसके बारे में आपको पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भुट्टा खाने के बाद व्यक्ति को किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए और इससे सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में...
भुट्टा खाने के बाद क्या न पिएं?
व्यक्ति को भुट्टा खाने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। पानी का सेवन करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में उन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है।
इसके नुकसान
- यदि व्यक्ति भुट्टा खाने के बाद पानी पीता है तो इससे मेटाबॉलिज्म धीरे होने लगता है। भुट्टे के ऊपर पानी की वजह से व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म ठीक से काम नहीं कर पाता।
- भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से व्यक्ति को भूख कम लगती है। साथ ही इससे व्यक्ति का वजन भी अचानक से कम होने लगता है।
- भुट्टा खाने के बाद पानी का सेवन किया जाए तो इससे न केवल पेट फूलने की समस्या हो सकती है बल्कि पेट दर्द की शिकायत का भी सामना करना पड़ सकता है।
- यदि आप ब्लोटिंग की समस्या से बचना चाहते हैं तो भुट्टे के बाद पानी का सेवन न करें इससे व्यक्ति को गैस बन सकती है। साथ ही एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
- भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से खट्टी डकार का सामना भी करना पड़ सकता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि व्यक्ति को भुट्टाखाने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन यदि आपने पानी पी लिया है तो और नुकसान नजर आ रहे हैं तो ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 July 2024 at 16:57 IST