अपडेटेड 14 October 2024 at 08:38 IST
नाभि में डालें एक चुटकी ये मसाला, दूर भागेगी एसिडिटी और ग्लो करेगी स्किन
What is the benefits of mustard oil and hing in navel? पेट की नाभि में सरसों का तेल और हींग लगाने से क्या होता है? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to apply mustard oil and hing in navel? पुराने समय में जब भी शरीर में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती थी तो लोग रात को सोने से पहले अपनी नाभि में कुछ चीजों को डालते थे। कहते हैं कि यदि नाभि के माध्यम से आप शरीर की कई समस्याएं दूर कर सकते हैं। बता दें कि यदि नाभि में हींग और सरसों का तेल मिक्स करके डाला जाए तो इससे भी सेहत को कई तरीकों से फायदा मिल सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल और हींग को मिक्स करके लगाया जाए तो इससे सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
नाभि में सरसों का तेल और हींग लगाने से क्या होता है? (sarso ka tel and hing ko nabhi mei lgane ke fayde)
- यदि रात को सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल और हींग को लगाया जाए तो इससे एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है।
- बता दें, जो लोग पेट दर्द या पाचन क्रिया से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं वे इस मिश्रण से समस्या को दूर कर सकते हैं।
- यदि आप अपनी स्किन पर चमक बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप विटामिन और फैटी एसिड से पर्याप्त सरसों के तेल को हींग के साथ मिक्स करके अपनी नाभि पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से दाग धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
- पीरियड के दौरान यदि हींग को सरसों के तेल के साथ मिक्स करके नाभि में लगाया जाए तो इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत मिल सकती है।
- बता दें कि पाचन क्रिया को भी तंदुरुस्त करने में सरसों का तेल और हींग उपयोगी है।
- यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप रात को सोने से पहले अपनी नाभि में सरसों का तेल और हींग लगा सकते हैं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- हींग और सरसों के तेल का मिश्रण नाभि पर लगाने से शरीर को डिटॉक्स भी किया जा सकता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 October 2024 at 08:38 IST