अपडेटेड 18 November 2024 at 14:16 IST
ऐसे बनाएंगे सरसों का साग तो निकल जाएगी कड़वाहट, जानें देसी औरतों का देसी तरीका
Sarson ka saag kaise banaye: सरसों के साग को कम कड़वा कैसे बनाएं? सरसों का साग कैसे बनाते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Sarson ka saag kaise banaye: सर्दियों में कई रंग बिरंगी सब्जियां आती हैं। उन्हीं सब्जियों में एक सरसों का साग भी आता है। सरसों का साग ना केवल पौष्टिक होता है बल्कि यह हरी सब्जी कहलाती है। जो सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। लेकिन अक्सर लोग इसे अपनी डाइट से निकाल देते हैं। बता दें कि यदि आप सरसों का साग बना रहे हैं तो यहां दिए गए देसी नुस्खे से आप सरसों की कड़वाहट को दूर कर सकते हैं। साथ ही सरसों के साग की रेसिपी के बारे में भी जान सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सरसों के साथ को बिना कड़वाहट कैसे तैयार किया जा सकता है और देसी नुस्खा क्या है। पढ़ते हैं आगे...
सरसों का साग बनाने की सामग्री
- हरी मिर्च- 2-3
- अदरक- 2 इंच का टुकड़ा
- सरसों का तेल- 2 चम्मच
- घी- 2 चम्मच
- सरसों के हरे पत्ते- 500 ग्राम
- लहसुन- 3-4 कली
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- गुड़- 2 इंच का छोटा सा टुकड़ा
- हींग- 2-3 चुटकी
- जीरा- 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
- मक्के का आटा- 1/4 कप
- पालक- 150 ग्राम
- बथुआ- 100
- टमाटर- 250 ग्राम
- प्याज- 1
सरसों के साग को कम कड़वा कैसे बनाएं?
- सरसों के साग को बनाने के लिए सबसे पहले पालक, सरसो और बथुआ को अच्छे से धोकर छलनी में रख दें, जिससे पानी निकल जए।
- अब सभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बड़े कुकर में पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें। हालांकि जब कुकर आप अच्छे से बंद करदें तो उसकी सीटी निकाल दें, जिससे प्रेशर निकल जाए।
- अब आप एक मिक्सी में प्याज, लहसुन, टमाटर को बारीक पीस लें।
- दूसरी तरफ आप मक्का के आटे को तब तक भून लें, जब तक ब्राउन ना हो जाए। उसके बाद एक कटोरा में आटे को निकालें।
- अब आप एक कड़ाई में हल्दी, प्याज, लहसुन, टमाटर के मिश्रण को डालें और उसे तब तक भूनें जब तक घी अलग ना हो जाए।
- अब कूकर से साग को निकालकर मिक्सी में अच्छे से पीस लें, जिससे मलाई जैसा मुलायम हो जाए।
- इसके बाद कड़ाई में साग को डालकर अच्छे से मिक्स करें और फिर गुड़ मिलाएं, जिससे कि मीठापन आ जाएं।
- अब आप भुना हुआ मक्के का आटा भी डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- अब आप 5 से 6 मिनट तक साग को उबालें और गैस से उतारकर सर्व करें।
नोट - साग की कड़वाहट को दूर करने के लिए आप जिस वक्त सरसों के साग को धोएं उस वक्त आप नमक और गर्म पानी में 10 से 15 मिनट के लिए पत्तों को छोड़ दें। उसके बाद पत्तों को निकालकर उन्हें अच्छे से सुखाएं। फिर सरसों के साग को काटें। ऐसा करने से कड़वाहट निकल जाएगी।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 November 2024 at 14:16 IST