अपडेटेड 18 November 2024 at 12:53 IST
बदलते मौसम में शरीर को गर्म रखती हैं ये 5 चीजें, आज ही जोड़ लें डाइट में
How can I keep my body warmer? बदलते मौसम में क्या खाना चाहिए? कौन सा भोजन शरीर में गर्मी पैदा करता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
How do I stop feeling cold? बदलते मौसम में अक्सर लोग जल्दी सर्दी, जुकाम, खांसी, सिर दर्द आदि समस्या का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें इस मौसम में गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए। यहां पर गर्म चीजों से मतलब है कि जिनकी तासीर गर्म होती हैं। आज का हमारा लेख उन्हीं चीजों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बदलते मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए व्यक्ति कौन सी चीजों का सेवन कर सकता है। पढ़ते हैं आगे…
मैं अपने शरीर की गर्मी कैसे बढ़ा सकता हूं?
- व्यक्ति अपनी डाइट में गुड़ को जोड़ सकता है। बता दें कि गुड़ की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में यदि सीमित मात्रा में चीनी की जगह गुड़ को डाइट में जोड़ा जाए तो इससे शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखा जा सकता है।
- व्यक्ति अपनी डाइट में सफेद तिल को भी जोड़ सकता है। सफेद तिल की तासीर भी बेहद गर्म होती है। वहीं इसके अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। तिल के सेवन से शरीर को अंदर से गर्माहट मिल सकती है।
- बता दें कि बदलते मौसम में यदि व्यक्ति अपनी डाइट में नट्स और ड्राई फ्रूट्स को जोड़ता है तो इससे भी शरीर को अंदर से गर्म रखा जा सकता है। ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है और यह शरीर को गर्म रखता है।
- शरीर को गर्म रखने में दलिया या गरम सूप भी आपके बेहद काम आ सकते हैं। बता दें कि इनके अंदर कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में उपयोगी हैं। ऐसे में व्यक्ति अपनी डाइट में दलिया और सूप को भी जोड़ सकता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कुछ चीजों के सेवन से शरीर को गर्म रखा जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी चीज की अति करने से पहले डॉक्टर से सीमित मात्रा की जानकारी ले लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 November 2024 at 12:53 IST