अपडेटेड 18 November 2024 at 12:26 IST

ये एक फूल आपको बना सकता है खूबसूरत, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

Aparajita flower benefits for skin: त्वचा के लिए अपराजिता फूल का उपयोग कैसे करें? त्वचा के लिए अपराजिता फूल के फायदे क्या हैं? जानते हैं..

aparajita flower
Aparajita | Image: Freepik

What is the benefit of aparajita flower: अपराजिता फूल किसी औषधि से कम नहीं है। प्राचीन समय में इसका इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता था। आयुर्वेद में भी इससे कई फायदे बताए गए हैं। ऐसे में आपको बता दें कि यदि इसके फूलों का इस्तेमाल आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करते हैं तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपनी त्वचा पर अपराजिता के फूल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

त्वचा के लिए अपराजिता फूल के फायदे क्या हैं?

बता दें आप अपराजिता के फूल के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो व्यक्ति को प्राकृतिक चमक दे सकते हैं। वहीं अपराजिता फूल के अंदर एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं जो झुर्रियों को कम करने के साथ-साथ फाइन लाइंस को भी कम कर सकते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से त्वचा ग्लोइंग और जवां नजर आ सकती है। 

चूंकि इसके अंदर एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं ऐसे में यह एक्ने और पिंपल्स को कम करने में भी उपयोगी हैं। यदि आप डार्क स्पॉट्स या काले धब्बों से परेशान हैं तो ऐसे में आप इस पौधे का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर कर सकते हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आप अपनी त्वचा पर अपराजिता के पौधे का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। 

Advertisement

त्वचा के लिए अपराजिता फूल का उपयोग कैसे करें?

आप चाहें तो आप अपराजिता के फूल का फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आप अपराजिता के फूलों को पीस लें और उनका एक पाउडर बना लें। अब बने मिश्रण में दही और शहद को मिलाएं और चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपनी त्वचा को सामान्य पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Gold Nose Ring Designs: सोने की नथ के 10 Trending डिजाइंस, देखें फोटो

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 November 2024 at 12:26 IST