Mosquito Remedy: अब आसानी से पाएं मच्छरों से छुटकारा, बस घर में लगा लें इस फूल का पौधा
Mosquito Remedy: आप भी अपने घर में अगर मच्छरों से परेशान हैं, तो हम आपको एक ऐसे फूल के पौधे के बारे में बताएंगे, जिसे लगाने के बाद मच्छरों की संख्या कम हो सकती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Mosquito Remedy: सर्दियों और बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक हर घर में बढ़ जाता है। मच्छर अगर काट लें तो खुजली के साथ ही जलन और कई तरह की बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा भी बढ़ जाता है। अक्सर लोग मच्छरों से बचने के लिए स्प्रे, कॉइल और इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबिक होते हैं। ऐसे में रोजमेरी का पौधा एक ऐसा नेचुरल और खुशबूदार पौधा होता है, जो मच्छरों को घर से दूर रखता है। इसके साथ ही घर के इनवायरमेंट को भी फ्रेश बनाता है।
रोजमेरी पौधा क्यों होता है असरदार?
रोजमेरी में नेचुरल ऑयल की मौजूद होती है, जिसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती है। इसकी तेज सुगंध मच्छरों की सूंघने की क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे वे आसपास नहीं भटकते हैं। यही वजह है कि कई लोग इसे नैचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट के रूप में घर में लगाते हैं। इससे मच्छर दूर-दूर भागते हैं।
कैसे करें इस पौधे का इस्तेमाल?
रोजमेरी के पौधे को घर की बालकनी, खिड़की के पास या दरवाजे के पास एक गमले में लगाकर रख दें। इससे घर में मच्छरों की एंट्री कम हो जाती है।
रोजमेरी ऑयल को डिफ्यूजर में डालकर जलाएं या पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इसकी सुगंध पूरे घर में फैल जाती है और मच्छरों को दूर रखती है।
अगर आपके पास छोटा गार्डन है, तो उसकी बॉर्डर पर रोजमेरी के पौधे को लगाएं। इससे मच्छर और कीट दोनों दूर रहेंगे।
और क्या-क्या होते हैं फायदे?
रोजमेरी सिर्फ मच्छरों को भगाने के लिए नहीं, बल्कि हेल्थ और ब्यूटी के लिए भी फायदेमंद होता है। इसकी खुशबू स्ट्रेस को कम करती है और मूड को फ्रेश रखती है। रोजमरी की पत्तियों का तेल बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह हवा को शुद्ध करने का कम करता है।