Sulakshana Pandit Death: सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम
Sulakshana Pandit Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sulakshana Pandit Death: फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। 70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार को मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
16 साल बेडरेस्ट पर थीं सुलक्षणा पंडित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुलक्षणा पंडित बीते करीब 16 साल से बेडरेस्ट पर चल रही थीं। लंबे समय से वो हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रही थीं। उनकी हालत ने उन्हें इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर कर दिया था। आज उनके निधन से उनके फैंस और को-स्टार्स गहरे सदमे में चले गए हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
संगीत घराने से रखती थीं नाता
सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में एक प्रतिष्ठित संगीत परिवार में हुआ था। वह महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं। उनके भाई जतिन-ललित बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं। कला और संगीत सुलक्षणा को विरासत में मिला था।
फिल्मों से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री में छोड़ी अमिट पहचान
सुलक्षणना पंडित ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का उन्होंने दिल जीता था। उन्होंने संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और जितेंद्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उनके कुछ पॉपुलर गानों की बात करें तो, 'तू ही सागर तू ही किनारा', 'बेखुदी में सनम' और 'ये रातें ये मौसम' आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। उनके गानों को आज भी लोग सुनकर खो जाते हैं।