Tandoori Naan: बिना तंदूर के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी नान, जानें इसे बनाने की झटपट रेसिपी
खाने-पीने में हम रोजाना कुछ नया ट्राई करना पसंद करते हैं। ऐसे में घर में आप रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी नान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Tandoori Naan Easy Recipe: स्वादिष्ट खाना हम सभी पसंद करते हैं और ऐसे में हम लगभग रोजाना ही कुछ न कुछ बाहर से ऑर्डर करते हैं। वहीं हम सभी को तंदूरी नान खाना पसंद होता है। इसे लगभग हर तरह की सब्जी के साथ हम आसानी से खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी नान बना सकते हैं?
तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ही मिनटों में बनने वाली रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी नान की रेसिपी-
आवश्यक सामग्री
- 2 कप मैदा
- आधा कप दही
- 1 चम्मच चीनी
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा
- आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- कुकिंग ऑइल
- गुनगुना पानी
- बटर या घी
- हरा धनिया
- कलौंजी
- तिल
घर पर नान बनाने की आसान रेसिपी
- सबसे पहले एक बड़ा परात में मैदा डालें और साथ में नमक, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब दही डालें और धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
- आटा अच्छे से गूंथने के बाद उस पर थोड़ा तेल लगाकर 2 घंटे के लिए ढंककर रख दे।
- इन 2 घंटों में आटा फूल जाएगा और ज्यादा सॉफ्ट हो जाएगा।
- अब तवे को उल्टा करके हल्का सा गैस पर गरम कर लें।
- आटे की लोई बनाएं और शेप देकर नान की तरह बेल लें।
- इस पर आप तिल और कलौंजी डालें।
- अब नान की एक तरफ पानी लगाएं और पानी वाला साइड तवे पर रख दें।
- गैस की तरफ तवे को उलट करें और धीमी आंच पर नान को पकाएं।
- कुछ ही सेकंड में नान फूलने लगेगा और जैसे ही यह सुनहरा हो जाए तो समझ लीजिए यह पूरी तरह से पक चुका है।
- नान पूरी तरह से सिक जाए तो इसे चिमटे की मदद से निकाल लें।
- इस पर अब बटर या घी लगा लें और हरा धनिया डालकर इसे अपनी मनपसंद सब्जी के साथ सर्व करें।
- लीजिए रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी नान खाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: मुंह में पानी ला देगी बिना लहसुन-प्याज वाली चटपटी टमाटर सेव की सब्जी