अपडेटेड 14 July 2024 at 19:58 IST
Loose Motion Remedy: लूज मोशन होने पर खाएं ये चीजें, मिलेगा आराम और दर्द होगा कम
How to stop loose motion instantly home remedies: दस्त को रोकने के लिए कुछ चीजों का सेवन आपके काम आ सकता है। जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What to eat during loose motions: लूज मोशन के कारण अक्सर लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जब यह समस्या होती है तो व्यक्ति को कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में लूज मोशन के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए और इसे कैसे रोका जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लूज मोशन होने पर व्यक्ति को किन चीजों का सेवन करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
लूज मोशन होने पर क्या खाएं (How to stop loose motion instantly)
- लूज मोशन होने पर व्यक्ति को केले का सेवन करना चाहिए। केले के अंदर पोटेशियम और कैल्शियम पाया जाता है। जो न केवल शरीर की कमजोरी को दूर करता है बल्कि मल को टाइट करने में भी उपयोगी है।
- लूज मोशन होने पर व्यक्ति को खिचड़ी भी खानी चाहिए। मूंग दाल की खिचड़ी के सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।
- जैसा कि हमने पहले भी बताया लूज मोशन के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को अपनी डाइट में नारियल पानी जोड़ना चाहिए, इससे फायदे मिल सकता है।
- लूज मोशन होने पर व्यक्ति को दही का सेवन भी करना चाहिए। दही के अंदर प्रोबायोटिक पाए जाते हैं तो सेहत के लिए उपयोग की साबित हो सकते हैं।
- लूज मोशन होने पर व्यक्ति को छाछ भी अपनी डाइट में जोड़नी चाहिए। इसके अंदर भी प्रोबायोटिक पाए जाते हैं तो सेहत के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है लूज मोशन के दौरान किन चीजों का सेवन करें। लेकिन यदि समस्या नहीं रुक रही है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें वरना समस्या और बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 July 2024 at 19:58 IST