अपडेटेड 10 March 2026 at 14:50 IST

Refrigerator Using Tips: गर्मी के दस्तक देते ही फ्रिज में कर लीजिए ये अहम सेटिंग, बचेगी बिजली और बढ़ जाएगी कूलिंग

Refrigerator Tips: गर्मियों में फ्रिज की कूलिंग बढ़ाने के जरूरी टिप्स हम आपको बताने जा रहे हैं। सही टेंपरेचर सेट करने से लेकर ओवरफिलिंग तक क्या-क्या करें? इससे आप बिजली भी बचा सकते हो।

Refrigerator Tips
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग | Image: Freepik

Refrigerator Tips: जैसे-जैसे गर्मी महसूस हो रही है, वैसे ही घरों में फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ठंडा पानी, फल-सब्जियां और खाने को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज को अब दिन रात चलाया जा रहा है। लेकिन गर्मी आते ही आपको अपने फ्रिज में कुछ सेटिंग ठीक करनी होती है, ताकि कूलिंग ढंग से हो सके और बिजली की खपत बढ़े। तो जानते हैं कुछ आसान बदलाव को आपके फ्रिज की परफॉर्मेंस बेहतर बना सकते हैं। 

गर्मियों में फ्रिज को सही जगह पर रखना भी बहुत जरूरी है। जी हां, आपको फ्रिज को दीवार से कम से कम 5-10 सेमी दूर रखना चाहिए, ताकि हवा का संचार ठीक से हो सके। सीधी धूप या गर्म जगहों से दूर रखने से भी कूलिंग सिस्टम पर कम दबाव पड़ता है। इसी तरह की कुछ खास जानकारी के बारे में आपको पता होना चाहिए, इससे आपका बिजली का बिल भी बचेगा और फ्रिज की कूलिंग भी बिल्कुल सही होगी।  

सही टेंपरेचर सेटिंग जरूरी

गर्मियों में फ्रिज का टेम्परेचर मीडियम से थोड़ा ज्यादा कूलिंग पर सेट करें। सैमसंग और वोल्टास जैसी कंपनियों के मुताबिक, फ्रिज का तापमान 3 डिग्री से 5 डिग्री और फ्रीजर का -18 डिग्री से -20 डिग्री तक रखना सही माना जाता है। इससे खाने की चीजें ताजा रहती हैं और बिजली की बचत भी होती है। बहुत कम तापमान सेट करने से कंप्रेसर पर ज्यादा भार पड़ सकता है।

इन गलतियों से बचें

फ्रिज को बार-बार खोलने से ठंडी हवा बाहर निकल जाती है, जिससे मशीन को दोबारा कूलिंग बनाने में ज्यादा ऊर्जा लगती है। सलाह दी जाती है कि फ्रिज का दरवाजा सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही खोलें और जल्दी बंद करें।

Advertisement

गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें

कई बार एक्ट्रा गर्म गर्म खानी सीधे ही फ्रिज में रख देते हैं, ऐसे में गर्म खाने की वजह से फ्रिज का अंदर का तापमान बढ़ जाता है और कूलिंग प्रभावित होती है। बेहतर है कि खाना कमरे के तापमान पर आने के बाद ही रखें।

फ्रिज के रखरखाव के लिए खास टिप्स

फ्रिज को ओवरफिल न करें: ज्यादा सामान भरने से हवा का घूमना मुश्किल होता है, जिससे कूलिंग असमान हो जाती है। सामान को व्यवस्थित रखें ताकि ठंडी हवा हर कोने तक पहुंचे सके।
सफाई पर ध्यान दें: रबर सील, ट्रे और वेंट को नियमित साफ करें। डिफ्रॉस्टिंग भी जरूरी है ताकि बर्फ जमा न हो।
वेंटिलेशन सुनिश्चित करें: फ्रिज के पीछे और आसपास खाली जगह रखें। इससे गर्म हवा आसानी से बाहर निकलती है।

Advertisement

इन टिप्स को अपनाकर आप सिर्फ कूलिंग ही नहीं बेहतर करेंगे बल्कि बिजली की बचत भी कर पाएंगे। भारत में गर्मी जहां तापमान 40 ड्रिगी पार कर जाता है, वहां फ्रिज की सही देखभाल से खाने की बर्बादी रुक सकती है।  

यह भी पढ़ें: ईरान को तबाह कर देंगे तुर्किए के ये 5 खतरनाक हथियार

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 14:50 IST