Kacche Aam Ki Chutney: घर पर बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी, खाते ही सब करेंगे तारीफ; नोट करें आसान विधि

Raw Mango Chutney Recipe: कच्चे आम की चटनी बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। एक बार आप इसे घर पर बना लेंगे, तो बाजार की चटनी भूल जाएंगे।

raw-mango-chutney-recipe kacche aam ki chutney kaise banayen kacchi-keri-chutney-tasty
कच्चे आम की चटनी | Image: Freepik

Kacchi Keri Ki Chutney Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आम की भरमार हो जाती है। इस खट्टे-ताजे आम से बनने वाली चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। चाहे दाल-चावल हो, पराठा हो या साधारण रोटी कच्चे आम की चटनी हर चीज़ के साथ लाजवाब लगती है। अगर आप भी घर पर आसान तरीके से स्वादिष्ट चटनी बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए है।

कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

Uploaded image
  • 2 मध्यम आकार के कच्चे आम
  • 1/2 कप हरा धनिया
  • 2-3 हरी मिर्च (स्वाद अनुसार)
  • 3-4 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
  • 1-2 छोटे चम्मच चीनी या गुड़
  • थोड़ा सा पानी

कच्चे आम की चटनी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • मिक्सर में आम के टुकड़े, हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालें।
  • अब इसमें जीरा, नमक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
  • चटनी पीसने के बाद इसमें स्वाद अनुसार चीनी या गुड़ मिलाएं, जिससे हल्की मिठास आ जाए।
  • एक बार चटनी को चख लें और जरूरत हो तो नमक या मिठास एडजस्ट करें।
Uploaded image

स्वाद बढ़ाने के टिप्स

  • अगर आप और ज्यादा स्वाद चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर डाल सकते हैं।
  • खट्टा-मीठा बैलेंस बनाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल ज्यादा अच्छा रहता है।
  • इसे ठंडा करके परोसें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा।


कच्चे आम की चटनी को गरमा-गरम पराठों के साथ, दाल-चावल के साथ या स्नैक्स जैसे पकोड़े या समोसे के साथ ट्राई कर सकते हैं। कच्चे आम की चटनी बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। एक बार आप इसे घर पर बना लेंगे, तो बाजार की चटनी भूल जाएंगे।

यह जरूर पढ़ें: Induction vs Electric Stove: बिजली बिल की टेंशन या कुकिंग की रफ्तार? इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हे के बीच LPG संकट में कौन है असली 'पैसा वसूल'? जानें अंतर

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड