Induction vs Electric Stove: बिजली बिल की टेंशन या कुकिंग की रफ्तार? इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हे के बीच LPG संकट में कौन है असली 'पैसा वसूल'? जानें अंतर
LPG Crisis: इंडक्शन चूल्हा लें या इलेक्ट्रिक चूल्हा? दोनों ही बिजली से चलते हैं, लेकिन काम करने का तरीका, खर्च और कुकिंग स्पीड एक-दूसरे से काफी अलग है। तो चलिए जानते हैं दोनों में से कौन सा है बेस्ट?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Induction Vs Electric Stove Which Is Better: आजकल LPG सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोगों का रुझान तेजी से इलेक्ट्रिक कुकिंग ऑप्शन्स की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि इंडक्शन चूल्हा लें या इलेक्ट्रिक चूल्हा? दोनों ही बिजली से चलते हैं, लेकिन काम करने का तरीका, खर्च और कुकिंग स्पीड एक-दूसरे से काफी अलग है। तो चलिए जानते हैं दोनों में से कौन सा है बेस्ट?
टेक्नोलॉजी में क्या है फर्क?
इलेक्ट्रिक चूल्हा
इलेक्ट्रिक चूल्हे में एक मेटल कॉइल होती है, जो बिजली से खुद गर्म होकर लाल हो जाती है। उसी गर्मी से बर्तन गर्म होता है और खाना पकता है।
इंडक्शन चूल्हा
Advertisement
इंडक्शन चूल्हा थोड़ा एडवांस होता है। इसमें कॉइल खुद गर्म नहीं होती, बल्कि चुंबकीय तरंगें यानी मैग्नेटिक वेव्स बनती हैं, जो सीधे बर्तन को गर्म करती हैं।
यानी इलेक्ट्रिक चूल्हा पहले खुद गर्म होता है, जबकि इंडक्शन सीधे बर्तन को गर्म करता है।
Advertisement
कौन है ज्यादा सस्ता?
दोनों की कीमत की बात करें तो इलेक्ट्रिक चूल्हा करीब ₹500-₹1000 मिल जाएगा और इंडक्शन चूल्हा ₹1500-₹4500 तक का मार्केट में मिल जाएगा। वहीं इलेक्ट्रिक चूल्हा बेहद सस्ता होता है, लेकिन इंडक्शन के ज्यादा महंगा पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लिए बर्तन भी अलग इस्तेमाल किये जाते हैं।शुरुआत में इलेक्ट्रिक चूल्हा आपकी जेब पर कम भार डालता है।
बिजली के हिसाब से कौन है बेस्ट?
बिजली बचाने के हिसाब से इंडक्शन चूल्हा 30-40% तक बिजली बचाता है, तो वही इलेक्ट्रिक चूल्हा ज्यादा बिजली खाता है। लंबे समय में इंडक्शन ज्यादा किफायती साबित होता है।
कुकिंग स्पीड किसकी बेहतर?
इंडक्शन चूल्हा तेजी से खाना बनाता है, क्योंकि हीट सीधे बर्तन को मिलती है। वहीं इलेक्ट्रिक चूल्हा पहले खुद गर्म होता है, फिर बर्तन को गर्म करता है। इससे समय ज्यादा लगता है। जल्दी खाना बनाना है तो इंडक्शन साफ जीतता है।
बर्तनों का झंझट
इंडक्शन के लिए खास इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन जरूरी होते हैं। वहीं इलेक्ट्रिक चूल्हा कोई भी सामान्य बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर नए बर्तन नहीं खरीदना चाहते, तो इलेक्ट्रिक चूल्हा आसान विकल्प है।
आखिर कौन सा खरीदें?
अगर आपका बजट कम है या कभी-कभार ही खाना बनाना है या फिर आप नए बर्तन नहीं खरीदना चाहते हैं तो इलेक्ट्रिक चूल्हा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ रोजाना खाना बनाना है और बिजली बिल बचाना चाहते हैं। इसके अलावा तेज और स्मार्ट कुकिंग चाहिए? तो इंडक्शन चूल्हा आपके काफी काम में आ सकता है।
अगर आप सिर्फ कुछ समय के लिए या कम इस्तेमाल के लिए चूल्हा लेना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक चूल्हा ठीक है। लेकिन अगर आप LPG का पूरा विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो इंडक्शन चूल्हा ज्यादा समझदारी भरा और “पैसा वसूल” विकल्प है।