अपडेटेड 10 October 2024 at 07:36 IST
Ratan Tata Quotes: लोग जो पत्थर तुम पर फेंकते हैं...! रतन टाटा के मोटिवेशनल कोट्स
Ratan Tata top 10 inspirational quotes: रतन टाटा के शीर्ष 10 प्रेरणादायक उद्धरण: रतन टाटा, पूर्व चेयरमैन, टाटा संस के शक्तिशाली विचारों को जानें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ratan Tata top 10 inspirational quotes in Hindi: रतन टाटा जो कि एक महान दिग्गज और दूरदर्शी थे, उनका बुधवार देर रात निधन हो गया। बता दें कि बिजनेस टाइकून रतन टाटा 86 साल की उम्र में हमे अलविदा कह गए। उनकी महान शख्सियत ने न केवल हमारी सोच में बदलाव किया बल्कि उनकी सादगी और दयावान व्यवहार से उन्होंने हमेशा हमारा दिल भी जीता। रतन टाटा हमेशा हम लोगों तक किसी ने किसी तरीके से अपनी सीख पहुंचाते रहे। ऐसे में उनके महान विचार और प्रेरणादायक सोच हमारे बीच आज भी जिंदा है। आज हम आपको रतन टाटा के 10 प्रेरणादायक विचारों के बारे में बता रहे हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रतन टाटा के मोटिवेशनल कोट्स क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...
तन टाटा के 10 प्रेरणादायक विचार (Ratan Tata top 10 inspirational quotes)
- अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलें,
लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ चलें। - मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता।
मैं निर्णय लेता हूं और फिर उन्हें सही बनाता हूं। - शक्ति और धन मेरे दो मुख्य हित नहीं हैं।
- कोई भी लोहे को नष्ट नहीं कर सकता,
लेकिन उसका अपना जंग नष्ट कर सकता है।
इसी तरह कोई भी व्यक्ति को नष्ट नहीं कर सकता,
लेकिन उसकी अपनी मानसिकता नष्ट कर सकती है। - मैं हमेशा भारत की भविष्य की संभावनाओं के बारे में बहुत आश्वस्त और बहुत उत्साहित रहा हूं। मुझे लगता है कि यह बहुत संभावनाओं वाला एक महान देश है।
- लोग अभी भी मानते हैं कि वे जो पढ़ते हैं, वह सच है।
- लोग जो पत्थर तुम पर फेंकते हैं,
उन्हें ले लो और उनका इस्तेमाल एक स्मारक बनाने में करो। - मैं हमेशा भारत की भविष्य की संभावनाओं के बारे में बहुत आश्वस्त और बहुत उत्साहित रहा हूं। मुझे लगता है कि यह बहुत संभावनाओं वाला एक महान देश है।
- आपका जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ होता है, इसकी आदत बना लो।
- मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता। मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 October 2024 at 07:36 IST