अपडेटेड 10 October 2024 at 13:47 IST

रतन टाटा को थी ये बीमारी, जान लें कारण और लक्षण

When did Ratan Tata pass? रतन टाटा का निधन 86 साल की उम्र में हो गया। उन्होंने देर रात बुधवार को 11:00 बजे अंतिम सांस ली। जानते हैं वह किस बीमारी से ग्रस्त थे..

Ratan Tata
business leader Ratan Tata dies at 86 | Image: File photo

How was Ratan Tata died? दिग्गज उद्योगपति के रूप में पहचाने जाने वाले रतन टाटा का निधन 86 वर्ष की उम्र में हो गया। इसकी जानकारी टाटा समूह द्वारा दी गई। टाटा समूह ने कहा कि अपार दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। बता दें कि उन्होंने देर रात बुधवार को करीब 11:00 बजे अंतिम सांस ली। वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू (Ratan tata Death) में भर्ती थे। वहीं वे उम्र संबंधित बीमारियों से ग्रस्त थे। पार्थिव शरीर को करीब रात 2:00 बजे अस्पताल से घर ले जाया गया। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (Ratan tata Death News) होगा। 

हालांकि 2 दिन पहले भी आईसीयू में भर्ती की खबर आई थी। लेकिन उस वक्त रतन टाटा ने अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी और यह बात साफ की कि वह अस्पताल केवल रेगुलर चेकअप के लिए आए थे। रतन टाटा को बीपी की भी समस्या थी। ऐसे में इसके लक्षण और कराण के बारे में पता होना (What was the cause of death of Ratan Tata?) जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बढ़ती उम्र के कारण होने वाले रोग और बीपी के लक्षण (Ratan tata Latest Update) क्या होते हैं। पढ़ते हैं आगे...

बीपी के लक्षण (BP symptoms)

  1. बीपी घटना है या बढ़ता है, दोनों ही सूरतों में खतरनाक होता है। अगर हम हाई बीवी की बात करें तो इसके लक्षण हैं- सर में दर्द होना, नाक से खून आना, चक्कर आना, पसीना आना आदि यह लक्षण बेहद ही सामान्य हैं। ऐसे में बीपी बढ़ने पर व्यक्ति को जरूर डॉक्टर से मिलना चाहिए।
  2. वहीं जब बीपी लो हो जाता है यानी कम हो जाता है तो उस दौरान - भूख न लगना, मतली और उल्टी आना, पेशाब का काम होना, त्वचा का रंग सामान्य से हल्का महसूस करना, पेट में खराबी होना, थकान होना, बेहोशी होना, सिर दर्द होना, चक्कर आना, सिर घूमना आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।

बीपी के कारण (BP Causes)

  1. जब बीपी बढ़ने लगता है तो इसके पीछे कारण जिम्मेदार होते हैं। जैसे- मोटापा, नींद की कमी, अत्यधिक गुस्सा आना, तनाव महसूस करना, मांसाहारी भोजन का सेवन करना और कभी-कभी उम्र के बढ़ने से भी समस्या होती है।
  2. वहीं अगर बीपी के घटने के कारण हैं- ज्यादा समय तक भूखा रहना, पानी का सेवन न करना, खान-पान की बुरी आदतें, कुछ दवाओं का असर, सर्जरी, गंभीर चोट, रक्तदान और उम्र का बढ़ना।

बढ़ती उम्र में होने वाले रोग

चूंकि रतन टाटा की उम्र 86 साल थी, ऐसे में बढ़ती उम्र के कारण वे कई समस्याओं का शिकार थे। बता दें कि जब किसी व्यक्ति की उम्र बढ़ती है तो वे कई समस्याएं जैसे- हाई ब्लड प्रेशर, टाइप टू डायबिटीज, हृदय रोग, मोटापा, ऑस्टियोआर्थराइटिस - Osteoarthritis, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) अल्जाइमर, कैंसर, स्ट्रोक, त्वचा से संबंधित समस्याएं, इम्यून सिस्टम कमजोर होना आदि हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें - Almonds: किन लोगों को बादाम नहीं खाने चाहिए? High BP वाले हो जाएं सावधान

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 07:00 IST