अपडेटेड 29 July 2024 at 19:50 IST

सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीज, बेहद तेजी से बढ़ सकता है वजन

Is it bad to eat sweets at night: यदि रात को सोने से पहले व्यक्ति यहां बताई गई चीज का सेवन करता है तो इससे उसे कई समस्याएं हो सकती हैं। जानें उनके बारे में...

raat ko sugar khana chahiye ya nahi
raat ko sugar khana chahiye ya nahi | Image: freepik

Effects of eating sweets at night: अक्सर हम अपनी जीवन शैली में कुछ ऐसी चीजों को ऐड कर लेते हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। वहीं उन्हीं चीजों में से एक है मीठा। मीठा जितना स्वाद बढ़ाता है उतना ही उसकी मात्रा सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि रात को सोने से पहले मीठे का सेवन किया जाए तो व्यक्ति को कई समस्याएं हो सकती हैं? जी हां, ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि रात को सोने से पहले मीठे का सेवन किस प्रकार से नकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत पर डाल सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात में मीठे का सेवन करके सोने से सेहत पर क्या-क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

रात को सोने से पहले न करें इस चीज का सेवन 

  • व्यक्ति रात को सोने से पहले मीठे का सेवन न करें। मीठा खाने से व्यक्ति का वजन अचानक से बढ़ सकता है। वहीं जो लोग फिट रहने के लिए एक्सरसाइज या योग कर रहे हैं वे लोग भूलकर भी रात को सोने से पहले मीठे का सेवन न करें। 
  • रात को सोने से पहले मीठे का सेवन करने से शरीर की ऊर्जा बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप सोने जा रहे हैं तो व्यक्ति को अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इससे आपकी स्लीप साइकिल डिस्टर्ब होने लगती है। साथ ही नींद की कमी के कारण मूड भी खराब हो जाता है। 
  • रात को सोने से पहले मीठे का सेवन ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ाता है। बता दें कि मीठा खाने से एंजायटी या स्ट्रेस की समस्या हो सकती है। 
  • रात को सोने से पहले मीठा खाने से पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि रात को सोने से पहले मीठा खाना नुकसानदायक है। लेकिन यदि आपको रात को सोने से पहले मीठे की क्रेविंग होती है तो ऐसे में आप हेल्दी ऑप्शन जैसे तिल के लड्डू, लौकी का हलवा, बर्फी आदि को जोड़ सकते हैं। लेकिन इनका सेवन भी आप सोने से तकरीबन एक या दो घंटे पहले करें।

ये भी पढ़ें - Constipation: रसोई में मौजूद ये काले दाने दूर करेंगे पुरानी कब्ज

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 July 2024 at 17:32 IST